{"_id":"606352648ebc3edb551fa6e1","slug":"pangi-should-made-seperate-constituency-chamba-news-sml365922699","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांगी को अलग विधानसभा क्षेत्र बनाए सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांगी को अलग विधानसभा क्षेत्र बनाए सरकार
विज्ञापन
पांगी कल्याण संघ के पदाधिकारी अपनी मांगों को लेकर जिलाधीश चंबा से मिलने जाते हुए।
- फोटो : Chamba
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। पांगी कल्याण संघ चंबा का प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को उपायुक्त डीसी राणा से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन के माध्यम से सरकार को ज्ञापन भेजकर मांग की है कि पांगी क्षेत्र को अलग विधानसभा क्षेत्र बनाया जाए। प्रधान भगत बड़ोत्रा ने बताया कि आजादी के पश्चात वर्ष 1952 से 1967 तक जनजातीय क्षेत्र पांगी अलग निर्वाचन क्षेत्र था। इस अवधि में पांगी को चुराह विस क्षेत्र के साथ जोड़ा गया था।
मार्च 1967 में इसे अलग कर भरमौर विस क्षेत्र के साथ जोड़ दिया गया, जो क्षेत्र के विकास के लिए काफी दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने बताया कि भरमौर क्षेत्र दक्षिण और पांगी क्षेत्र उत्तर दिशा में पड़ता है जो किसी भी तरह से मेल नहीं खाते हैं। कहा कि भरमौर की आबादी पांगी के मुकाबले अधिक होने के चलते यहां से कोई विधायक नहीं बन पाया। उन्होंने मांग की है कि पांगी को अलग विस क्षेत्र बनाया जाए। जनरल हाउस के दौरान सरकार से मांग की गई कि चैहणी पास टनल का निर्माण जल्द शुरू किया जाए।
उन्होंने बताया कि इस मामले को लेकर केंद्र और राज्य सरकार से कई बार मांग कर चुके हैं लेकिन अभी तक कोई सकारात्मक पहल नहीं हो पाई है। उन्होंने मांग की है कि जनजातीय क्षेत्र पांगी की समस्याओं का सरकार जल्द समाधान करे।