फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Pangi's twenty thousand population immersed in darkness for five days

पांगी की बीस हजार आबादी पांच दिन से अंधेरे में डूबी

Wed, 03 Mar 2021 10:25 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Mar 2021 10:25 PM IST
विज्ञापन
Pangi's twenty thousand population immersed in darkness for five days
चंबा। जनजातीय क्षेत्र पांगी में पिछले पांच दिन से ब्लैकआउट है। इसकी वजह से पांगी घाटी की बीस हजार की आबादी कड़ाके की ठंड में बिना बिजली रहने के लिए मजबूर है। पांगी घाटी में तीन पावर हाउस पिछले पांच दिन से खराब पड़े हैं। लोग रात को अंधेरे में सर्दी की ठंडी रातें काफी मुश्किल से काट रहे हैं। घाटी में गुल हुई बिजली को लेकर पांगी कल्याण संघ ने कड़ा एतराज जताया है।
विज्ञापन

पांगी कल्याण संघ के प्रधान भगत बड़ोत्रा ने बताया कि पांगी घाटी में तीन पावर हाउस हैं। साच और किलाड़ में 300 किलोवाट और सुराल में सौ किलोवाट का पावर हाउस है, जहां से पांगी घाटी के लिए बिजली की आपूर्ति होती है लेकिन पांच दिन पहले ये तीनों पावर हाउस तकनीकी खराबी आने की वजह से बंद हो गए। इन्हें बिजली बोर्ड अभी तक बहाल नहीं करवा पाया है। वहीं, स्थानीय प्रशासन भी बिजली बहाली को लेकर कोई उचित कदम नहीं उठा रहा है। इसकी वजह से पांगी घाटी के लोग परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन

कहा कि सर्दियों के मौसम में पांगी घाटी में तापमान काफी नीचे रहता है। रात के समय ठंड और भी ज्यादा हो जाती है। ठंड से बचने के लिए लोग अपने घरों में बिजली के उपकरणों का इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने जिला और स्थानीय प्रशासन से मांग की है कि पांगी में जल्द बिजली की आपूर्ति को बहाल करवाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली बोर्ड के सहायक अभियंता शिव कुमार चौहान ने बताया कि पावर हाउस में आई तकनीकी खराबी को दुरुस्त किया जा रहा है। जल्द पांगी में बिजली की आपूर्ति बहाल हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed