{"_id":"660a7603c962c3fae507251e","slug":"pangi-residents-kept-waiting-for-mla-during-winter-season-chamba-news-c-88-1-ssml1006-121583-2024-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: सर्दी के मौसम में विधायक का इंतजार करते रहे पांगीवासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: सर्दी के मौसम में विधायक का इंतजार करते रहे पांगीवासी
Mon, 01 Apr 2024 02:23 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Mon, 01 Apr 2024 02:23 PM IST
विज्ञापन
सर्दी के मौसम में विधायक का इंतजार करते रहे पांगीवासी
चंबा। जिला मुख्यालय से कटे जनजातीय क्षेत्र पांगी के लोग सर्दियों में अपने विधायक से नहीं मिल पाए। अब गर्मी का मौसम शुरू हो चुका है। ऐसे में लोग यही आस लगाए बैठे हैं कि शायद विधायक अब उनका हालचाल पूछने के लिए पांगी पहुंचेंगे। अभी तक विधायक की तरफ से पांगी दौरे को लेकर घोषणा नहीं की गई है। लोक सभा चुनाव में मंडी संसदीय सीट में भरमौर और पांगी के लोग भी अपने मत का प्रयोग करते हैं। ऐसे में भाजपा प्रत्याशी के लिए वोट मांगने के लिए विधायक पांगी का दौरा कर सकते हैं। सर्दी के मौसम में पिछले चार महीनों से पांगी घाटी जिला मुख्यालय से कटा है। तब से आज तक विधायक ने एक बार भी पांगी में जाकर मतदाताओं का हालचाल नहीं जाना। पांगी में बिजली और पानी की व्यवस्था चरमरा चुकी है। कई गांव पिछले कई दिन से अंधेरे में हैं। कई गांवों तक सड़क बंद है। संवाद