{"_id":"67a34b5c33aa07fbda0c018c","slug":"pangi-cut-off-from-the-country-and-the-world-people-imprisoned-in-their-homes-chamba-news-c-88-1-ssml1004-143213-2025-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: देश-दुनिया से कटा पांगी का संपर्क, घरों में कैद हुए लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: देश-दुनिया से कटा पांगी का संपर्क, घरों में कैद हुए लोग
विज्ञापन
बा के पांगी में बर्फबारी के बाद घर के आंगन से बर्फ हटाता युवक।
पांगी (चंबा)। जनजातीय क्षेत्र पांगी का संपर्क देश-दुनिया से पूरी तरह कट गया है। मंगलवार रात को हुई बर्फबारी के बाद मनाली-किलाड़ और जम्मू-किश्तवाड़-किलाड़ मार्ग पर फिसलन बढ़ने से वाहनों के पहिये पूरी तरह से थम गए हैं। वहीं, ताजा बर्फबारी से पांगी के संपर्क मार्गों पर भी बुधवार को हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसें रवाना नहीं हो पाईं। कुलमिलाकर पांगीवासियों का संपर्क देश-दुनिया से कटने के बाद अब वे अपने घरों में ही कैद होकर रह गए हैं। बीआरओ और लोक निर्माण विभाग की टीमें बर्फबारी से बंद सड़कों को बहाल करने में जुट गई हैं।
पांगी घाटी की चोटियों चस्क भुटोरी, हिलुटवान समेत विभिन्न चोटियों पर 60.96 सेंटीमीटर तक बर्फबारी हो चुकी है, जबकि पांगी के निचले क्षेत्रों में 30.48 सेंटीमीटर बर्फबारी हुई है। बर्फबारी और बारिश के चलते पांगी में तापमान शून्य डिग्री से भी नीचे लुढ़क गया है। कड़ाके की ठंड के चलते पांगी के किलाड़ मुख्यालय में लोगों की चहलपहल भी कम दिख रही है। पांगीवासियों हरीश कुमार, रोहित कुमार, बचन सिंह, संदीप कुमार, कमल कुमार आदि ने बताया कि पांगी में बर्फबारी के बाद लोग अपने घरों में ही कैद हो गए हैं।
आवासीय आयुक्त रमन घरसंगी ने बताया कि बर्फबारी के चलते मनाली और जम्मू-कश्मीर मार्ग पर बर्फबारी के चलते फिसलन बढ़ने से मार्ग यातायात के लिए बंद पड़ गया है। सड़कों को बहाल करने के लिए विभागीय मशीनरी और लेबर जुटी हुई है।