{"_id":"68e55bca3383f0986c0dced1","slug":"pangi-a-tribal-region-cut-off-from-the-rest-of-the-world-chamba-news-c-88-1-ssml1004-163039-2025-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: शेष विश्व से कटा जनजातीय क्षेत्र पांगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: शेष विश्व से कटा जनजातीय क्षेत्र पांगी
Tue, 07 Oct 2025 11:58 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Tue, 07 Oct 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
पांगी (चंबा)। जनजातीय क्षेत्र पांगी के उपमंडल मुख्यालय किलाड़ में 5.08 सेंटीमीटर और ऊपरी चोटियों पर 25.4 सेंटीमीटर ताजा हिमपात हुआ है। सचे जोत मार्ग पहले ही बंद है। अब संसारी नाला-कुल्लू-मनाली सड़क भी बर्फबारी के कारण तांदी के समीप भूस्खलन के चलते बंद हो गई। इस कारण जनजातीय क्षेत्र का संपर्क शेष विश्व से पूरी तरह से कट गया।
मंगलवार अल सुबह से घाटी के मुख्यालय किलाड़ में लगातार बर्फबारी हो रही है। प्रशासन की ओर से चेतावनी जारी करते हुए घाटी के लोगों को बेवजह घरों से बाहर न निकलने की हिदायत दी गई है। वहीं, इस बर्फबारी से घाटी में ठंड बढ़ गई है। बर्फबारी से क्षेत्र के बागवानों का काफी नुकसान हुआ है। क्योंकि, इन दिनों पांगी में सेब तुड़ान का कार्य चल रहा है। अचानक बर्फबारी होने से जिन बागवानों का सेब अभी पेड़ों पर है, वो पूरी तरह से खराब हो गया है। इसके अलावा बाहरी जिलों से आए सेब के ठेकेदारों को भी सड़क बंद होने के कारण नुकसान उठाना पड़ रहा है। उधर, नायब तहसीलदार पांगी सीताराम ने बताया कि प्रशासन की ओर से क्षेत्र के लोगों को मौसम खराब के कारण सतर्क रहने की सलाह दी है।