{"_id":"dfa7472b2e933a6db0b9b071d48b600d","slug":"panchyat-record-brunt-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौड़ा पंचायत में कॉल डिटेल से केस खंगाल रही है पुलिस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौड़ा पंचायत में कॉल डिटेल से केस खंगाल रही है पुलिस
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंबा
Updated Wed, 23 Dec 2015 06:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौड़ा पंचायत में सूचना अधिकार के तहत हासिल जानकारी का रिकॉर्ड जलाने के मामले की तफतीश कर रही पुलिस कोई बड़ा खुलासा नहीं कर पाई है। बुधवार को भी पुलिस खाली हाथ ही रही। उधर, घटना के बाद पूरा मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है। पंचायत चुनाव के मद्देनजर इस मामले को साजिश के रूप में भी देखा जा रहा है।
विज्ञापन
उधर, पुलिस का कहना है कि जिस रात यह घटना हुई उस रात की सारी कॉल डिटेल खंगाली जा रही है। मामले से जुड़े सभी लोगों की कॉल डिटेल मांगी गई है। पुलिस जल्द ही मामले का पर्दाफाश करेगी। जबकि मौड़ा पंचायत प्रधान शीला देवी का कहना है कि उनके खिलाफ साजिश रची गई है।
विज्ञापन
सूचना अधिकार के तहत बनाया गया रिकॉर्ड यदि जलाना ही होता तो पंचायत इसे बनाती ही नहीं। पंचायत घर से रिकॉर्ड उठाकर जलाया गया है। उन्होंने कहा कि मामले की पूरी जांच होनी चाहिए और जो भी दोषी पाया जाता है उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की जरूरत है। किहार थाना प्रभारी जगदीश सिंह का कहना है कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है और जल्द ही पूरा सच सामने आ जाएगा।
विज्ञापन