फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   panchyat election

भरमौर में कड़ाके की ठंड में चुनाव ने बढ़ाई तपिश

Tue, 17 Nov 2015 07:47 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंबा
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंबा Updated Tue, 17 Nov 2015 07:47 PM IST
विज्ञापन
panchyat election

 कबायली क्षेत्र भरमौर में एक ओर कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है तो दूसरी ओर पंचायतीराज चुनाव की सगर्मियों से चुनाव का पारा तपने लग पड़ा है। नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद व चुनाव चिन्ह मिलने के बाद प्रत्याशी अपने-अपने चुनावी अखाड़े में चुनाव चिन्ह के साथ उतरने शुरू हो गए हैं।

विज्ञापन



इसके चलते उपमंडल भरमौर की गलियां, कस्बे, नुक्कड़ व दीवारें विभिन्न प्रत्याशियों की प्रचार प्रसार सामग्री से रंग बिरंगी हो गई हैं। विभिन्न पदों पर भाग्य आजमा रहे प्रत्याशी अपने चुनाव चिन्ह व अपने समर्थकों के साथ अपने पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे हैं।
विज्ञापन


दूसरी ओर हर गांवों के मतदाता भी प्रत्याशियों को किसी भी हाल में मायूस करने की बजाए प्रत्याशियों को पूरा समर्थन दे रहे हैं। सही तस्वीर 26 नवंबर को जब मतदाता प्रत्याशियों के भाग्य को मतदान पेटियों में डालेंगे तो उसी दिन शाम को जिलापरिषद व बीडीसी को छोड़ कर प्रधान, उपप्रधान व वार्ड मेंबर के रूप में जीतने वाले प्रत्याशियों के नाम सामने आ जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed