{"_id":"627bee64aa68e86c5427abb8","slug":"panchayat-samiti-members-boycotted-the-meeting-chamba-news-sml408520739","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत समिति सदस्यों ने किया बैठक का बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत समिति सदस्यों ने किया बैठक का बहिष्कार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांगी (चंबा)। जनजातीय क्षेत्र पांगी के मुख्यालय किलाड़ में पंचायत समिति सदस्यों ने बैठक का बहिष्कार किया। सदस्यों ने बैठक में अधिकारियों की अनुपस्थिति पर नाराजगी जाहिर की। साथ ही गत बैठक का लेखा-जोखा भी अधिकारी प्रस्तुत नहीं कर पाए। ऐसे में पंचायत समिति सदस्यों ने बैठक का बहिष्कार किया। पंचायत समिति अध्यक्ष आशा किरण ने कहा कि पंचायत समिति की जब भी बैठक होती है तो अधिकतर अधिकारी बैठक में भाग लेना जरूरी नहीं समझते। इससे क्षेत्र में विकास कार्यों की समीक्षा नहीं
हो पाती।
पंचायत समिति उपाध्यक्ष बांग टशी, पंचायत समिति सदस्य राकेश कुमार, अंजना कुमारी, बबिता कुमारी, संती, सुनीता कुमारी, बीना कुमारी, तब्बू, किशन कुमार आदि का कहना है कि प्रशासन की ओर से भी अधिकारियों को बैठक में भाग लेने के बारे में आदेश नहीं दिए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि पांगी में विकास खंड अधिकारी का पद भी खाली है। ऐसे में पंचायत समिति सदस्यों समेत प्रधानों और उपप्रधानों को कार्य करवाने में दिक्कत हो रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मांग की है कि पंचायत समिति की बैठक में अधिकारियों की उपस्थिति सुनिश्चित बनाई जाए।
विकास खंड कार्यालय के अधीक्षक सुरेंद्र कुमार ठाकुर ने बताया कि बैठक में कुछ ही विभागों के अधिकारी पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि इस कारण पंचायत समिति सदस्यों ने बैठक का बहिष्कार किया।