{"_id":"6a187d1a1db58c9ad208c3d3","slug":"panchayat-elections-become-the-entry-gate-of-vidhansabha-for-politicians-chamba-news-c-88-1-ssml1006-184807-2026-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: नेताओं के लिए पंचायत चुनाव बना विस का एंट्री गेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: नेताओं के लिए पंचायत चुनाव बना विस का एंट्री गेट
विज्ञापन
चंबा। पंचायत चुनाव के नतीजे आते ही विजेता प्रत्याशियों पर भाजपा और कांग्रेस दल अपनी मुहर लगाने में जुट गए हैं। पंचायत प्रधान, उपप्रधान या फिर वार्ड मेंबर हो, जो भी चुनाव जीत रहा है उसे दोनों पार्टियां अपने दल में शामिल करने में जुटी हैं। सदर विधायक नीरज नैयर विजेता रहने वाले प्रत्याशियों को अपने घर में बुलाकर शॉल और टोपी पहनाकर सम्मानित कर रहे हैं। साथ ही उनकी अपने साथ ली गई फोटो को सोशल मीडिया पर वायरल करके यह भी संदेश दे रहे हैं कि ये प्रत्याशी कांग्रेस से जुड़े हैं। दूसरी तरफ भाजपा के पूर्व विधायक पवन नैयर भी जीतने वाले प्रत्याशियों को हार पहनाकर सम्मानित कर रहे हैं। दोनों नेता अपने-अपने गुट को मजबूत बनाने में जुटे हुए हैं।
पंचायत चुनाव के जरिये कहीं न कहीं 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी की जा रही है क्योंकि भाजपा हो या कांग्रेस, विधानसभा टिकट पाने के लिए उम्मीदवारों की कतार लगने वाली है। कांग्रेस की बात करें तो सदर विधायक नीरज नैयर के अलावा पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष करतार ठाकुर भी इस दौड़ में शामिल हैं। भाजपा में पूर्व विधायक पवन नैयर, पूर्व जिप सदस्य राज सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष धीरज नरयाल विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए दावेदारी ठोक सकते हैं। ऐसे में सभी नेता इसी होड़ में लगे हैं कि वे ज्यादा से ज्यादा पंचायत प्रतिनिधियों को अपने गुट में शामिल कर सकें ताकि 2027 के विधानसभा चुनाव में अपना जन समर्थन दिखा सकें। हालांकि, टिकट किसकी झोली में आएगी, इसका अनुमान लगा पाना अभी मुश्किल है।