फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   palia in chowri

चुवाड़ी में पीलिया का खुलासा होते ही आईपीएच में हड़कंप

Mon, 21 Mar 2016 07:54 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला (चंबा)
ब्यूरो, अमर उजाला (चंबा) Updated Mon, 21 Mar 2016 07:54 PM IST
विज्ञापन
palia in chowri
पानी की टंकी। - फोटो : अमर उजाला

चुवाड़ी अस्पताल में पीलिया के रोगियों के होने का खुलासा होते ही सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य विभाग में हडंकप मच गया। सोमवार सुबह ही विभाग की पूरी टीम अस्पताल पहुंच गई और हालात का जायजा लिया।

विज्ञापन


इस दौरान पीलियाग्रस्त मरीजों से विभागीय अधिकारियों ने बात की और उनके रोगग्रस्त होने का कारण जानना चाहा। इतना ही नहीं जिन मरीजों को हालत स्थिर होने के बाद छुट्टी दे दी गई है उनसे भी आईपीएच विभाग के सहायक अभियंता ने फोन पर बात की। इसके बाद चुवाड़ी में सप्लाई हो रहे पेयजल भंडारण टैंक की सफाई की गई। विभाग ने दोनों टैंकों को पूरा खाली किया और उसके अंदर सफाई करने के बाद उसमें पानी भरा। इस पानी में क्लोरीन की गोलियां डाली गई हैं।
विज्ञापन


सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य विभाग के सहायक अभियंता कुलदीप सिंह ने बताया कि चुवाड़ी अस्पताल में पीलिया के रोगी पंजीकृत हुए हैं। ये सभी रोगी अलग-अलग जगह से हैं और उनसे बीमारी के संबंध में बातचीत की गई है। उन्होंने कहा कि इन मरीजों को पीलिया पानी की वजह से हुआ है या नहीं इसकी पुष्टि अभी नहीं हुई है। लेकिन सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य विभाग ने अपने स्तर पर एहतियात बरतते हुए भंडारण टैंकों की सफाई कर दी है और पूरे उपमंडल में पेयजल योजनाओं में क्लोरीन और ब्लीचिंग डालने के निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, चुवाड़ी अस्पताल के चिकित्सक डॉ. राजीव का कहना है पीलिया ग्रस्त मरीजों की हालत में सुधार हुुआ है। जिसकी वजह से कुछ मरीजों को छुट्टी दे दी गई है। सोमवार को पीलिया का कोई नया मामला फिलहाल सामने नहीं आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed