Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Pain and expensive tests outside are increasing

Chamba News: सरकारी लैब खामोश, प्रशासन बेदर्द...दर्द और बढ़ा रहे बाहर के महंगे टेस्ट

Tue, 28 Oct 2025 10:42 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Tue, 28 Oct 2025 10:42 PM IST
विज्ञापन
Pain and expensive tests outside are increasing
चंबा की क्रस्ना लैब के बाहर टैस्ट करवाने के लिए लोागे की लाईन।संवाद
चंबा। मंगलवार, समय : सुबह 10:00 बजे, स्थान : पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज चंबा। सरकारी लैब में पसरा सन्नाटा और ओपीडी में उमड़ी भीड़। डॉक्टरों से पर्ची लेकर बाहर निकलते मरीज जैसे ही सरकारी लैब में टेस्ट करवाने पहुंचे तो सन्नाटा देखकर कई सवाल उनके मन में उमड़ने लगे। स्टाफ से पूछा तो पता चला डेढ़ माह से लैब की मशीनरी खराब है, कोई टेस्ट नहीं हो रहा। बाहर ही करवा लो। वहीं, मेडिकल कॉलेज प्रशासन बेदर्द बन यह सब देख रहा है तो मरीजों का बाहर की निजी लैबों में महंगे टेस्ट करवाकर दर्द और बढ़ गया।
विज्ञापन

इसके बाद सुबह 10:30 बजे अस्पताल परिसर में स्थित क्रस्ना लैब के बाहर खुले आसमान के नीचे चिलचिलाती धूप में मरीज अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। जब पूर्वाह्न 11:00 शहर की अन्य निजी लैबों में जाकर देखा तो, वहां टेस्ट के लिए लंबी लाइनें लगी हैं। जानकारी के अनुसार सरकारी लैब में लगी जांच मशीन पिछले डेढ़ माह से खराब पड़ी है, जिसे अब तक ठीक नहीं करवाया गया है। अस्पताल प्रशासन की लापरवाही से मरीजों को मुफ्त सुविधा के बजाय निजी लैबों में पैसे खर्च कर टेस्ट करवाने पड़ रहे हैं। इस दौरान मरीजों ने कहा कि अगर मशीन समय पर ठीक नहीं हुई तो गरीब तबके के लोगों के लिए इलाज करवाना और मुश्किल हो जाएगा।
विज्ञापन


सरकारी लैब में जब वह टेस्ट करवाने के लिए गई तो वहां पर सन्नाटा पसरा हुआ है। स्टाफ से पूछने पर जवाब मिला कि मशीन खराब है। यह मशीन कब ठीक होगी इसके बारे में किसी को जानकारी नहीं है। पानो देवी, मरीज
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकारी अस्पताल में ज्यादातर गरीब लोग अपना इलाज करवाने के लिए जाते हैं, लेकिन मेडिकल कॉलेज में मरीजों को अपने टेस्ट अधिक पैसे देकर करवाने पड़ रहे हैं। सरकार का यह व्यवस्था परिवर्तन आम लोगों के खिलाफ है। निक्को देवी, मरीज

डेढ़ माह से खराब पड़ी मशीन का ठीक न होना सरकार और प्रशासन की लोगों के स्वास्थ्य के प्रति गंभीरता को दर्शाता है। मरीजों की समस्या का हल करने के लिए जरूरी कदम उठाए जाने चाहिए। भानी देवी, मरीज

सरकारी लैब में मरीजों के टेस्ट नहीं हो रहे और निजी लैबों में मरीजों से मनमाने दाम लिए जा रहे हैं। न तो इसमें विभाग कुछ कर रहा है और न ही प्रशासन अपनी सक्रियता दिखा रहा है। राजनीतिक दलों के नेता भी मौन बैठे हैं। रीता कुमार, मरीज

सरकारी लैब में खराब पड़ी मशीन को ठीक करने के लिए एक्सपर्ट को बुलाया है। जल्द ही मरीजों के टेस्ट शुरू हो जाएंगे। डॉ. मानिक सहगल, प्रवक्ता मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed