फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Orders issued for the appointment of 27 junior resident doctors at the medical college

Chamba News: मेडिकल कॉलेज में 27 जूनियर रेजिडेंट डॉक्टरों की नियुक्ति के आदेश जारी

Fri, 30 Oct 2026 10:51 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 30 Oct 2026 10:51 PM IST
विज्ञापन
Orders issued for the appointment of 27 junior resident doctors at the medical college
चयनित चिकित्सकों को दस दिन के भीतर संभालना होगा कार्यभार, 34 पदों के लिए हुई थी भर्ती प्रक्रिया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। पंडित जवाहर लाल नेहरू राजकीय मेडिकल कॉलेज चंबा में 27 जूनियर रेजिडेंट (जेआर) डॉक्टरों की नियुक्ति के आदेश प्रदेश सरकार ने जारी कर दिए हैं। चयनित चिकित्सकों को दस दिनों के भीतर जॉइनिंग देनी होगी। इनके कार्यभार संभालने से मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों की उपलब्धता बढ़ेगी और मरीजों को उपचार में सुविधा मिलेगी।
मेडिकल कॉलेज में जूनियर रेजिडेंट डॉक्टरों के 34 पद भरने के लिए पांच सितंबर को साक्षात्कार आयोजित किए गए थे। भर्ती प्रक्रिया में 27 एमबीबीएस डॉक्टरों ने हिस्सा लिया था। मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने साक्षात्कार के बाद चयनित अभ्यर्थियों का ब्योरा आगामी कार्रवाई के लिए प्रदेश सरकार को भेजा था। करीब डेढ़ माह बाद सरकार ने नियुक्ति को मंजूरी देते हुए आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के प्रवक्ता डॉ. मानिक सहगल ने बताया कि जूनियर रेजिडेंट डॉक्टरों की जॉइनिंग को लेकर सरकार के आदेश प्राप्त हो गए हैं। इनके आने से अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूती मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed