{"_id":"686568ceb8ddc9ba19059f45","slug":"order-issued-for-delimitation-of-wards-in-municipal-council-chamba-and-dalhousie-chamba-news-c-88-1-cmb1002-154597-2025-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: नगर परिषद चंबा और डलहौजी में वार्डों के परिसीमन का आदेश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: नगर परिषद चंबा और डलहौजी में वार्डों के परिसीमन का आदेश जारी
Thu, 03 Jul 2025 06:43 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Thu, 03 Jul 2025 06:43 AM IST
विज्ञापन
चंबा। नगर परिषद चंबा और डलहौजी के तहत आने वाले वार्डों के अंतिम परिसीमन आदेश जारी कर दिए गए हैं। यह आदेश उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मुकेश रेपसवाल की ओर से हिमाचल प्रदेश नगर पालिका चुनाव नियम-2015 के अंतर्गत जारी किए गए हैं। जिसमें राज्य चुनाव आयोग की अधिसूचना के अनुपालन में चंबा और डलहौजी नगर परिषदों के वार्डों का सीमांकन प्रस्ताव 2 जून को जारी किया था।
इस सीमांकन प्रारूप पर नगर परिषद चंबा से 6 और डलहौजी से 5 आपत्तियां प्राप्त हुई थीं। इन आपत्तियों पर सुनवाई के उपरांत, निर्धारित समय सीमा के भीतर निर्णय लेते हुए आयोग ने 16 जून को संबंधित अधिसूचना जारी की। इसके पश्चात 23 जून तक अपील करने की समयावधि तय की गई थी, लेकिन कोई भी अपील दायर नहीं की गई।
इस स्थिति को ध्यान में रखते हुए उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने दोनों नगर परिषदों के लिए अंतिम परिसीमन आदेश जारी कर दिए हैं। आदेशों के अनुसार, अब प्रत्येक वार्ड की सीमाएं विधिवत परिभाषित हो चुकी हैं। वार्ड परिसीमन से संबंधित अधिक जानकारी के लिए इच्छुक नागरिक अपने क्षेत्र के उपमंडल दंडाधिकारी (एसडीएम) या नगर परिषद कार्यकारी अधिकारी (ईओ) के कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।