फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Order for regularization of 11 CV teachers issued

11 सीएंडवी शिक्षकों के नियमितीकरण के आदेश जारी

Thu, 01 Apr 2021 07:22 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Apr 2021 07:22 PM IST
विज्ञापन
Order for regularization of 11 CV teachers issued
चंबा। जिले में तीन साल का कार्यकाल पूरा करने वाले अनुबंध आधार पर तैनात 11 सीएंडवी अध्यापकों को नियमितीकरण का तोहफा मिला है। इसके बारे में प्रारंभिक शिक्षा विभाग चंबा ने आदेश जारी किए। नियंत्रक अधिकारी को नियमित सीएंडवी अध्यापकों के प्रमाण पत्र जांचने के आदेश दिए गए हैं। विभाग की ओर से उन सीएंडवी अध्यापकों को नियमित किया गया है, जिन्होंने 31 मार्च 2021 को तीन साल का कार्यकाल अनुबंध आधार पर पूरा किया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मिडल स्कूल सराहन में तैनात रमेश चंद, हाई स्कूल कुनेड़ से जोगिंद्र कुमार, तुर से पवन कुुमार, बगोड़ी से राकेश कुमार, हाई स्कूल धनेई से प्रदीप कुमार, मिडल स्कूल सुल्तानपुर से ओम राज, घरमाणी से निशा, मडान से प्रेम लता, सीनियर सेकेंडरी स्कूल अवाहं से शांति देवी, हाई स्कूल बलेरा से अनीता कुमारी और मिडल स्कूल हिबरा से विनोद कुमार को नियमित किया गया है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि प्रदेश सरकार की ओर से 2017 में अनुबंध आधार पर तैनात कर्मियों को तीन साल में नियमित करने की अधिसूचना जारी की गई थी। प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक राजेश कौशल ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि 11 सीएंडवी अध्यापकों को नियमित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed