फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Order a month ago, Naib Tehsildar did not arrive, people's work stopped

Chamba News: एक माह पहले आदेश, नहीं पहुंचे नायब तहसीलदार, लोगों के काम रुके

Tue, 10 Dec 2024 10:51 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Tue, 10 Dec 2024 10:51 PM IST
विज्ञापन
Order a month ago, Naib Tehsildar did not arrive, people's work stopped
चुराह (चंबा)। चुराह में प्रदेश सरकार ने नायब तहसीलदार की तैनाती के दिए थे। उन्हाेंने आर्डर के एक महीने बाद भी ज्वाइन नहीं किया है। इसकी वजह से चुराह के लोगों को तहसील कार्यालय में अपने कार्य करवाने में परेशानी हो रही है। न तो कार्यालय में तहसीलदार है और न ही कोई नायब तहसीलदार। इसकी वजह से कार्यालय में काम करवाने के लिए आने वाले लोगों को निराश लौटना पड़ रहा है। एक माह पहले जब सरकार ने नायब तहसीलदार की तैनाती के ऑर्डर निकाले थे तो लोगों ने सरकार का आभार भी जताया था। लेकिन, यह ऑर्डर सिर्फ कागजों तक ही सीमित रह गए हैं। लोग खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। चुराह क्षेत्र पहले ही पिछड़े क्षेत्रों में शामिल हैं। ऐसे में यहां मुख्य अधिकारियों का न होना लोगों के लिए ओर भी परेशानी का सबब बना हुआ है।
विज्ञापन


भंजराडू पंचायत की प्रधान कृष्णा महाजन, खुशनगरी के उपप्रधान जावेद खान, ग्रामीण अंकुश, हेमराज, जसवंत ठाकुर और सतीश कुमार ने बताया कि तहसीलदार और नायब तहसीलदार की तैनाती को लेकर ग्रामीण पिछले तीन महीने से मांग कर रहे हैं। सरकार ने लोगों को ठगने के लिए एक माह पहले नायब तहसीलदार के ऑर्डर तो कर दिए। लेकिन, उसकी तैनाती को लेकर पूर्ण व्यवस्था नहीं की। यही वजह है कि चुराह में तीन महीनों से तहसीलदार व नायब तहसीलदार के पद खाली पड़े हैं।
विज्ञापन


सरकार ने नायब तहसीलदार की तैनाती के आदेश जारी किए है। हालांकि उन्होंने अभी तक ज्वाइन नहीं किया है। उनके ज्वाइन करने से लोगाें की समस्या का समाधान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंकुर ठाकुर, एसडीएम चुराह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed