फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   OPS sought for employees who retired two years ago

Chamba News: दो साल पहले सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों के लिए मांगी ओपीएस

Tue, 09 Sep 2025 10:00 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Sep 2025 10:00 PM IST
विज्ञापन
OPS sought for employees who retired two years ago
सेवानिवृत निवृत कल्याण  मंच चंबा व पथ परिवहन पेंशनर्स कल्याण संगठन चंबा की संयुक्त बैठक में म
चंबा। सेवानिवृत्त कल्याण मंच और हिमाचल पथ परिवहन पेंशनर कल्याण संगठन चंबा की संयुक्त बैठक पुराना बस अड्डा सपड़ी में हुई। इसमें प्रदेश सरकार से मेडिकल बिलों की अदायगी, 2016 की वेतन वृद्धि पर एरियर, समय पर पेंशन, दो वर्ष पहले सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों को ओपीएस का लाभ और डीए देने की मांग की है।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता ठाकुर दीवान ने की। बैठक में दोनों संगठनों के द्वारा अपने दो-दो सदस्य नामित कर एक संयुक्त संघर्ष समिति सर्वसम्मति से गठित की गई। सेवानिवृत कल्याण मंच चंबा की ओर से शराफत अली और प्रीतम को सदस्य चुना। हरबंस और शहनवाज को परिवहन पेंशनर कल्याण संगठन चंबा का सदस्य चुना। बैठक में यह भी तय हुआ कि दोनों संगठन विशेष मुख्य मुद्दों पर आपसी सहमति से कभी-कभी संयुक्त रूप से बैठक किया करेंगे और प्रदेश स्तर पर एक रहेंगे, क्योंकि हमारी मांगें सभी की एक हैं। इसलिए इकट्ठा होकर संगठन को मजबूत करेंगे। साधारणतया दोनों संगठनों की मासिक बैठक वैसे ही होगी जैसे पहले से अलग-अलग होती है। बैठक में सबसे पहले मणिमहेश यात्रा पर जो लोग आपदा में अपनी जान गंवा बैठे उनकी आत्मिक शांति के लिए दो मिनट मौन रखा गया। इसके बाद मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और निदेशक हिमाचल पथ परिवहन से उनकी मांगों को अविलंब पूरा करने का आग्रह किया। संयुक्त संघर्ष समिति ने सरकार को यह चेतावनी भी दी अगर हमारी जायज मांगे समय पर पूरी नहीं की जाती हैं तो हम प्रदेश स्तर पर संघर्ष करने से गुरेज नहीं करेंगे। बैठक में पथ परिवहन पेंशनर कल्याण संगठन के अध्यक्ष मनोहर लाल सहित कुलदीप कुमार, हरबंस, उत्तम सिंह व शहनवाज और सेवानिवृत्त कल्याण मंच से भूपिंद्र जसरोटिया, सरवन कुमार, शक्ति प्रसाद और कस्तूरी लाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed