फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Opposition to the team that reached to survey the construction of the project in Shore

Chamba News: शौर में प्रोजेक्ट निर्माण का सर्वे करने पहुंची टीम का विरोध

Tue, 28 Mar 2023 10:17 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Tue, 28 Mar 2023 10:17 PM IST
विज्ञापन
Opposition to the team that reached to survey the construction of the project in Shore
ंबा में पांगी की शौर पंचायत में बिना अनुमति पंचायत में कार्य करने को लेकर कार्यवाही करती पुलिस
पांगी (चंबा)। जनजातीय क्षेत्र पांगी घाटी की शौर पंचायत में मेगा हाइड्रो प्रोजेक्ट का सर्वे करने पहुंची टीम का पंचायत प्रधान की अगुवाई में ग्रामीणों ने विरोध किया। ग्रामीणों का आरोप है कि एसजेवीएनएल कंपनी के प्रतिनिधि बिना अनुमति के ही उनके खेतों में घुस गए और बिना अनुमति के निजी भूमि में सर्वे करने लग पड़े। इसके बाद पंचायत प्रधान और प्रजा समिति की ओर से पुलिस को सूचना देकर मौके पर बुलाया गया। बहरहाल, ग्रामीणों ने पुलिस चौकी में इसके बारे में तहरीर दे दी है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि पांगी की शौर पंचायत में स्थापित होने वाले मेगा हाइड्रो प्रोजेक्ट का विरोध कर रहे ग्रामीणों का कहना है कि इस प्रोजेक्ट के स्थापित होने से क्षेत्र के बागवानों को काफी नुकसान हो सकता है। इस प्रोजेक्ट के स्थापित होने से पंचायत के करीब 60 प्रतिशत बागवान और किसान प्रभावित हो रहे हैं। पांगी घाटी के लोगों का जीवन यापन करने के लिए मौजूदा समय में केवल बागवानी ही एक साधन है। हाइड्रो प्रोजेक्ट से शौर गांव के हालात भी जोशीमठ जैसे हो सकते हैं।
विज्ञापन

मामला सोमवार का है जब सतलुज जल विद्युत परियोजना के अधिकारी शौर गांव में सर्वे करने पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को बिना पूछे सर्वे करने शुरू कर दिया। जब ग्रामीणों ने मौके पर जाकर कंपनी के अधिकारियों से सर्वे करने की रिपोर्ट मांगी तो उनके पास न पंचायत की एनओसी और न ही वन विभाग की एफआरए रिपोर्ट थी। ग्रामीणों ने कंपनी के कर्मचारियों को तुरंत वहां से खदेड़ दिया। साथ ही पुलिस को मौके पर बुलाकर कंपनी के कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग उठाई है। शौर पंचायत प्रधान दमयंती भारद्वाज ने बताया कि कंपनी की टीम को बिना अनुमति के निजी भूमि में सर्वे करते पाया गया। जब उनसे एफआरए और पंचायत की एनओसी रिपोर्ट मांगी तो वे कोई दस्तावेज नहीं दिखा पाए। कहा कि यह कार्य शौर पंचायत के क्षेत्राधिकार में बिना किसी सूचना के किया जा रहा था। कहा कि शौर की जनता ने इसका कड़ा विरोध किया। आरोप लगाया कि कंपनी के प्रतिनिधियों ने पंचायत की महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार और गालीगलौज किया है। कुल मिला कर प्रोजेक्ट के निर्माण को शौर की जनता ने पूर्ण रूप से नकार दिया है। पांगी के एसएचओ अशोक राणा ने बताया कि दोनों पक्षों से पुलिस ने बात की है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed