फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Opposition to shift SDPO office from Saluni to Churah,Saluni residents warn of agitation on shifting SDPO office , chamba news

एसडीपीओ कार्यालय को सलूणी से चुराह में शिफ्ट करने का विरोध

Sun, 25 Apr 2021 07:31 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 25 Apr 2021 07:31 PM IST
विज्ञापन
Opposition to shift SDPO office from Saluni to Churah,Saluni residents warn of agitation on shifting SDPO office , chamba news
सलूणी (चंबा)। विधानसभा उपाध्यक्ष हंसराज द्वारा सलूणी स्थित एसडीपीओ कार्यालय को चुराह में शिफ्ट करने की मांग का सलूणी वासियों ने कड़ा विरोध किया है। सलूणी के पंचायत प्रतिनिधियों व ग्रामीणों का कहना है कि अगर एसडीपीओ कार्यालय सलूणी से शिफ्ट होता है तो इसको लेकर विस उपाध्यक्ष व प्रदेश सरकार का घेराव किया जाएगा। चुराह में एसडीपीओ की तैनाती की अगर इतनी ही अधिक आवश्यकता है तो सरकार वहां पर अलग से एसडीपीओ की तैनाती करवाएं।
विज्ञापन

पंचायत समिति सलूणी की अध्यक्ष कंगना सेठी, उपाध्यक्ष विनोद कुमार, पूर्व बीडीसी सदस्य मुकेश शर्मा, दिनेश कुमार, बिंदिया ठाकुर, सलूणी पंचायत प्रधान मान सिंह, उपप्रधान अनिल ठाकुर व दिघाई प्रधान केसो राम ने बताया कि हाल ही में चुराह में गोहत्या प्रकरण के बाद विस उपाध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर एसडीपीओ कार्यालय को सलूणी से शिफ्ट करके चुराह में खोलने की मांग की है। उनकी इस मांग को सलूणी वासियों ने नाजायज ठहराया है और आंदोलन की चेतावनी दी है।। इसको लेकर उन्होंने भाजपा जिला अध्यक्ष को भी चेतावनी दे दी है।
विज्ञापन

भाजपा जिला अध्यक्ष डीएस ठाकुर ने बताया कि सलूणी वासियों ने उन्हें एसडीपीओ कार्यालय शिफ्ट करने को लेकर लिखे पत्र के बारे में अवगत करवाया है। इसको लेकर उन्होंने मुख्यमंत्री से बात की है कि सलूणी से एसडीपीओ कार्यालय न शिफ्ट किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed