फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Only one out of three medical colleges has ambulance service, making travel expensive for patients.

Chamba News: मेडिकल कॉलेज तीन में से एक ही एंबुलेंस सेवा में, मरीजों के लिए सफर बना महंगा

Fri, 23 Jan 2026 10:57 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 23 Jan 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
Only one out of three medical colleges has ambulance service, making travel expensive for patients.
चंबा। पंडित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज चंबा में मरीजों को समय पर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना अभी भी चुनौती बना हुआ है। तीन में से केवल एक एंबुलेंस ही सड़क पर दौड़ रही है, जबकि एक खराब है और दूसरी पासिंग में अटक गई है। नतीजन, गंभीर रूप से बीमार मरीजों को शिमला, टांडा और चंडीगढ़ रेफर करने के लिए तीमारदारों को आठ से 17 हजार रुपये तक खर्च करने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार जिले में पंडित जवाहरलाल नेहरू सरकारी मेडिकल कॉलेज की स्थापना 2016-2017 में हुई। जिसे साल 2017 में मान्यता और शैक्षणिक सत्र की शुरुआत के साथ पूरी तरह से स्थापित माना जाता है। बावजूद इसके वर्तमान समय में ये मेडिकल कॉलेज पुराने स्वास्थ्य संस्थान में ही चल रहा है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज चंबा में पांच विधानसभा क्षेत्रों के कोने-कोने से मरीज उपचार करवाने के लिए पहुंचते हैं। जिस कारण रोजाना 1000 से लेकर 1200 मरीज ओपीड़ी में उपचार करवाने के लिए पहुंचते हैं। इसमें से कई मरीज ओपीडी से चिकित्सीय परामर्श लेकर लौटते हैं तो कई गंभीर बीमारी से पीड़ित मरीजों को मेडिकल कॉलेज चंबा में दाखिल किया जाता है। चंबा से टांडा, शिमला या चंडीगढ़ रेफर करने वाले मरीजों को अपने किराये पर ही रवाना होना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के प्रबुद्धजन शादी लाल शर्मा, किशोर शर्मा, मंगलेश शर्मा, डॉ डीके सोनी, सुरेश कश्मीरी और एसपी नैयर ने बताया कि मेडिकल कॉलेज प्रशासन को अपनी व्यवस्थाओं को सुधारने के लिए निरंतर प्रयास करने चाहिए। इससे लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए खोले गए मेडिकल कॉलेज का सभी को अच्छा लाभ मिल सके। उधर, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. प्रदीप सिंह ने बताया कि एक एंबुलेंस खराब से उसकी जल्द मरम्मत करवा दी जाएगी। साथ ही इसी माह पासिंग के बाद एंबुलेंस जन सेवा के लिए तैनात कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed