फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   One year has passed, Forest Corporation has not paid 17 lakh fine

Chamba News: बीत गया एक साल, वन निगम ने नहीं भरा 17 लाख जुर्माना

Sun, 18 Aug 2024 10:25 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 18 Aug 2024 10:25 PM IST
विज्ञापन
One year has passed, Forest Corporation has not paid 17 lakh fine
चंबा। चुराह वन मंडल में लॉट की आड़ में 11 देवदार के हरे-भरे पेड़ों को काटने को लेकर लगा जुर्माना वन निगम ने अभी तक नहीं भरा है।
विज्ञापन

जुर्माना जमा करवाने के लिए वन विभाग ने निगम को एक वर्ष पहले नोटिस जारी किया था, लेकिन वन निगम जुर्माना भरने में लेटलतीफी कर रहा है। एक वर्ष पहले वन विभाग ने शक्ति जंगल में सूखे देवदार के पेड़ों को काटने के लिए वन निगम को लॉट जारी किया था। वन निगम ने लॉट में पेड़ कटवाने का कार्य शुरू किया तो वन विभाग को सूचना मिली कि वहां हरे-भरे देवदार के पेड़ों को भी काटा जा रहा है। सूचना के आधार पर जब वन मंडल अधिकारी चुराह ने टीम भेजकर लॉट का निरीक्षण करवाया तो वहां 11 देवदार के हरे पेड़ कटे हुए मिले। इन्हें अवैध रूप से काटने को लेकर वन विभाग ने निगम को करीब 17 लाख का जुर्माना लगाया। जुर्माने को भरने के लिए नोटिस भी जारी किया।
हैरानी की बात है कि एक वर्ष बीतने को है, लेकिन अभी तक वन निगम ने जुर्माने का एक रुपया भी नहीं भरा है। इससे कहीं न कहीं सरकार को आर्थिक नुकसान हुआ है, क्योंकि वन निगम उस ठेकेदार से इस जुर्माने को वसूल करेगा। जिसने लॉट में गलत कटान कर हरे-भरे देवदार के पेड़ों को काट दिया, लेकिन जिस हिसाब से जुर्माना भरने में देरी की जा रही है। उसे देख यही लग रहा है कि वन निगम इस जुर्माने को भरने के लिए तैयार ही नहीं है।
विज्ञापन

उधर, वन मंडल अधिकारी चुराह सुशील कुमार गुलेरिया ने बताया कि शक्ति जंगल में एक वर्ष पहले 11 हरे देवदार के पेड़ों को लॉट के दौरान काटा गया था। इसको लेकर वन निगम को करीब 17 लाख जुर्माना लगाया गया था, लेकिन अभी तक निगम ने जुर्माना नहीं भरा है। इसके लिए निगम को रिमांइडर भी भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed