फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   one vechile to chamba mc

चंबा नगर परिषद को मिलेगी कूड़ा उठाने वाली एक गाड़ी : भरमौरी

Mon, 21 Mar 2016 07:54 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला (चंबा)
ब्यूरो, अमर उजाला (चंबा) Updated Mon, 21 Mar 2016 07:54 PM IST
विज्ञापन
one vechile to chamba mc
वनमंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी लखदाता पार्क का जायजा लेते हुए। - फोटो : अमर उजाला

होटल इरावती में वनमंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी ने नगर परिषद के पार्षदों व अधिकारियों के साथ एक बैठक का आयोजन किया। इस मौके पर वनमंत्री ने नप को कूड़ा उठाने वाली एक नई गाड़ी मुहैया करवाने के लिए उपायुक्त सुदेश मोख्टा को निर्देश जारी किए।

विज्ञापन


नप के पास कूड़ा उठाने के लिए गाड़ियां कम हैं जिसके कारण शहर में पूर्ण तरीके से सफाई नहीं हो पा रही है। इसके अलावा वन मंत्री ने नगर परिषद कमेटी के साथ मिलकर होटल इरावती से होते हुए टैक्सी स्टैंड, एसबीआई और उपायुक्त कार्यालय तक सफाई व्यवस्था व अन्य कार्यों का जायजा भी लिया। इस दौरान नप अध्यक्ष नीलम नैय्यर ने वन मंत्री से लखदाता पार्क की हालत को सुधारने व उसके सुंदरीकरण को लेकर धन राशि उपलब्ध करवाने की मांग की।
विज्ञापन


वन मंत्री ने आश्वासन दिया कि जल्द ही लखदाता पार्क का सुंदरीकरण किया जाएगा। इसके अलावा लखदाता पार्क के पास लोगों के बैठने के लिये हवा बंगलु का भी निर्माण किया जाएगा। वनमंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी ने नप के कार्यकारी अधिकारी ललित कुमार को चंबा से जुड़े विकासात्मक कार्यों का अस्टीमेट बनाकर शिमला में उनके समक्ष पेश करने को कहा ताकि इन कार्यों को पूरा करने के लिए मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से धनराशि स्वीकृत करवाई जा सके। इस मौके पर नप उपाध्यक्ष मोहित ढल्ल सहित अन्य पार्षद मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed