फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   One of the 13 government schools in Chamba

चंबा के 13 सरकारी स्कूलों में एक भी विद्यार्थी ने नहीं लिया प्रवेश

Sun, 26 Jun 2022 11:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jun 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
One of the 13 government schools in Chamba
चंबा। जिले में चल रही 13 प्राथमिक पाठशालाओं में एक भी विद्यार्थी नहीं है। इस बात का खुलासा प्रदेश सरकार को शिक्षा विभाग की ओर से भेजी रिपोर्ट में हुआ है।
विज्ञापन

जिला चंबा में करीब 1200 प्राथमिक पाठशालाएं सरकार ने नौनिहालों को घर द्वार शिक्षा मुहैया करवाने के मकसद से खोली हैं। मगर इन स्कूलों में एक भी विद्यार्थी न होने से ताले लटकने की संभावनाएं बढ़ गई हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शिक्षा खंड बनीखेत की राजकीय प्राथमिक पाठशाला चूहन, चुवाड़ी शिक्षा खंड का कालाफाट, सिहुंता ब्लॉक की पुखरेड, बगगा, चिमड़ी, भरवाली, शिक्षा खंड गरोला का काल्ह, क्यूर, गरोह, सुरेई, उमा, गुआड़, ग्रोंडा स्कूल शामिल हैं। जहां एक भी विद्यार्थी पंजीकृत नहीं है। इस कारण इन स्कूलों के बंद होने का खतरा मंडरा गया है। गौरतलब है कि प्रदेश सरकार की ओर से ग्रामीणों की मांग पर घर द्वार स्कूल खोले गए हैं। मगर इन स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या काफी कम है। ऐसे में सरकार को भी परेशानियां पेश आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले की 13 प्राथमिक पाठशालाओं में एक भी विद्यार्थी नहीं है। कहा कि सरकार की ओर से इस बारे में ब्योरा मांगा गया था। रिपोर्ट सरकार को भेज दी है। उन्होंने बताया कि सरकार के आगामी निर्देशों का इंतजार है।
-सुरेश शर्मा, प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed