{"_id":"5ed680b28ebc3e77cf6792fc","slug":"one-injured-in-chamba-tissa-chamba-news-sml3345774197","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहायता मांगना पड़ गया भारी, गाड़ी रोकने की कोशिश में हो गया चोटिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहायता मांगना पड़ गया भारी, गाड़ी रोकने की कोशिश में हो गया चोटिल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीसा (चंबा)। चंबा-तीसा मार्ग पर मांजू के समीप एक जीप को रोकते समय व्यक्ति घायल हो गया। यह हादसा सोमवार को पेश आया। घायल को उपचार के लिए सिविल अस्पताल तीसा ले जाया गया। यहां घायल को प्राथमिक उपचार दिया गया।
घायल की पहचान प्यार सिंह निवासी गांव बिलरोत डाकघर जसौरगढ़ तहसील चुराह चंबा के रूप में हुई। पुलिस ने तीसा थाना में मुकद्दमा दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार प्यार सिंह भी जीप लेकर जा रहा था। मगर मांजू के समीप पहुंचने पर गाड़ी अचानक खराब हो गई। इस दौरान उसने सहायता के लिए अन्य गाड़ी को रोकने का प्रयास किया। इस गाड़ी को रमेश निवासी सुनियारा डाकघर जसौरगढ़ तहसील चुराह चल रहा था। मगर जैसे ही वह गाड़ी रोकने लगा तो उसने नियंत्रण खो दिया।
इससे गाड़ी रोकने के प्रयास में प्यार सिंह को चोटें आई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तीसा मौके पर पहुंची। पुलिस ने प्यार सिंह को उपचार के लिए तीसा अस्प्ताल पहुंचाया।
विज्ञापन
वहीं, पुलिस ने रमेश निवासी सुनियारा के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आगामी जांच कर रही है। एसपी चंबा डॉ. मोनिका ने खबर की पुष्टि की है।
उन्होंने बताया कि गाड़ी को रोकते समय जीप चालक घायल हो गया है। उसका उपचार तीसा अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।