फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   one died with corona

कोरोना से 81 वर्षिय बुजुर्ग की हुई मौत, 34 नए मामले आए सामने

Thu, 17 Jun 2021 10:24 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jun 2021 10:24 PM IST
विज्ञापन
one died with corona
चंबा। जिले में वीरवार को 81 वर्षीय बुजुर्ग की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। बुजुर्ग कोरोना संक्रमण के साथ निमोनिया और फेफड़े की गंभीर बीमारी से भी ग्रसित था। इसके चलते उनकी वीरवार को मौत हो गई। संक्रमित चंबा शहर के अपर धड़ोग मोहल्ले का रहने वाला था, जिसे बुधवार रात को कोविड अस्पताल चंबा में भर्ती किया गया था। मरीज ने वीरवार तड़के दम तोड़ दिया। बुजुर्ग की मौत के साथ जिले में अब कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 139 पहुंच गया है। जबकि, मौजूदा समय में कोरोना के 372 सक्रिय मामले बचे हैं।
विज्ञापन

वहीं, जिले में वीरवार को कोरोना के 34 नए मामले भी सामने आए हैं। ये मामले जिले के विभिन्न इलाकों से संबंधित हैं। सामान्य लक्षणों वाले मरीजों को स्वास्थ्य विभाग ने होम आइसोलेट कर दिया है। जबकि, गंभीर लक्षणों वाले कोरोना मरीजों को उपचार के लिए कोविड अस्पताल या कोविड केयर सेंटर में रखा गया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर कपिल शर्मा ने बताया कि जिले में कोरोना से एक बुजुर्ग की मौत हुई है। जबकि, 34 नए मामले सामने आए हैं। उन्होंने लोगों से कोविड नियमों की कड़ाई से पालना करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed