{"_id":"57dec5484f1c1b5f13a8245f","slug":"one-died-in-tissa","type":"story","status":"publish","title_hn":"सौ मीटर खाई में गिरी युवती, तीसा अस्पताल में तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सौ मीटर खाई में गिरी युवती, तीसा अस्पताल में तोड़ा दम
ब्यूरो, अमर उजाला, (चंबा)
Updated Sun, 18 Sep 2016 10:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपमंडल तीसा की ग्राम पंचायत खजुआ में एक युवती की ढांक से गिरकर मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार ज्योति कुमारी (21) पुत्री चमन सिंह निवासी गांव खजुआ तहसील चुराह शनिवार शाम के समय अपने परिजनों के साथ घर के साथ लगते जंगल में घास काटने गई थी।
विज्ञापन
घास काटते समय अचानक युवती का पैर फिसल गया। जिससे वह सौ मीटर गहरी खाई में गिर गई। परिवार के अन्य सदस्यों ने आसपास के लोगों की मदद से युवती को खाई से निकाल कर मुख्य सड़क तक पहुंचाया।
विज्ञापन
जहां से उसे इलाज के लिए तीसा अस्पताल लाया गया। उसने अस्पताल में दम तोड़ दिया। रविवार को पुलिस ने युवती का पोस्टर्माटम करवाया तथा शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों के हवाले कर दिया। मामले की पुष्टि करते हुए तीसा थाना प्रभारी कृपाल सिंह ने बताया कि घास काटते समय एक युवती की खाई में गिरने से मौत हो गई।
विज्ञापन
पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। साथ ही पुलिस मामले की आगामी कार्रवाई को अंजाम दे रही है।