{"_id":"57bc7e2a4f1c1b8e63d508cc","slug":"one-died-in-guenala","type":"story","status":"publish","title_hn":" गुईनाला में हृदयगति रुकने से जम्मू-कश्मीर के मणिमहेश यात्री की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुईनाला में हृदयगति रुकने से जम्मू-कश्मीर के मणिमहेश यात्री की मौत
ब्यूरो, अमर उजाला, (चंबा)
Updated Tue, 23 Aug 2016 10:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर के एक मणिमहेश यात्री की मंगलवार को गुईनाला में हृदय गति रुकने से मौत हो गई है। यात्री की पहचान बलदेव सिंह (55) पुत्र राम प्रसाद निवासी प्रेम नगर जिला डोडा जम्मू-कश्मीर के रूप में हुई है।
विज्ञापन
बलदेव अपने साथियों के साथ मंगलवार को गुईनाला से धनछो के लिए चढ़ाई चढ़ रहा था। जहां अचानक उसके सीने में तेज दर्द होने लगा और इससे पहले ही उसके साथ मौजूद लोग कोई मदद कर पाते उसकी मौके पर मौत हो गई। बलदेव के साथियों ने इसके बाद स्थानीय प्रशासन व पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस की मदद से बलदेव का शव भरमौर पहुंचाया जहां उसका पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों को सौंप दिया। मणिमहेश यात्रा के दौरान अगस्त माह में यह दूसरी मौत है।
विज्ञापन
इससे पूर्व पंजाब के एक लंगर आयोजक की भी गुईनाला में पत्थर लगने से मौत हो गई थी। थाना प्रभारी भरमौर अजय कुमार ने मणिमहेश यात्री की मौत की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस का एक दल मौके पर भेजा गया था। शव को कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम करवाया गया है। जम्मू-कश्मीर के इस यात्री का शव उसके परिजनों को सौंप दिया है। उधर, अतिरिक्त दंडाधिकारी भरमौर विनय धीमान ने बताया कि लोगों को स्वास्थ्य जांच के बाद ही मणिमहेश यात्रा करनी चाहिए।
विज्ञापन