{"_id":"5fb2981a8ebc3e9bf4623757","slug":"one-died-in-chamba-fall-in-gorge-chamba-news-sml351602499","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की ढांक से गिरकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक की ढांक से गिरकर मौत
विज्ञापन
बनीखेत (चंबा)। ग्राम पंचायत नैणीखड्ड के टपरू गांव के समीप एक युवक की ढांक से गिरने से मौत हो गई। यह हादसा रविवार देर शाम को पेश आया। मृतक युवक की पहचान तरुण अबरोल पुत्र चंद्रगुप्त अबरोल गांव मैहला के रूप में हुई।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल चुवाड़ी में पोस्टमार्टम करवाया और शव परिजनों के सुपुर्द किया। बताया जा रहा है कि युवक दिवाली और भैया दूज पर्व पर बहन के घर आया था और वापिस जाने वाला था। पुलिस ने मामले में सीआरपीसी की धारा 174 के तहत कार्रवाई की है।
जानकारी के अनुसार रविवार को वह घूमने के लिए बहन के घर से नैणीखड्ड बाजार के लिए निकला था। यहां से वापिस आते समय टपरू के समीप उसका पांव फिसल गया और खाई में जा गिरा। यहां से गुजर रहे लोगों ने उसे उठाया और उपचार के लिए निजी क्लीनिक पहुंचाया। यहां मरहम पट्टी के बाद युवक ने बहन के घर के लिए रवाना हो गया। घर पहुंचने के कुछ देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद बहन और जीजा ने उसे अस्पताल ले जाने लगे। मगर बीच रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
डीएसपी डलहौजी विशाल वर्मा ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि गिरने से एक युवक की मौत हुई है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।