फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   one died in accident

मंगला के पास कोट में जीप दुर्घटनाग्रस्त, चालक की मौत

Thu, 01 Jul 2021 10:24 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jul 2021 10:24 PM IST
विज्ञापन
one died in accident
मंगला (चंबा)। चंबा-जोत मार्ग पर मंगला के समीप कोट नामक स्थान पर टमाटरों से भरी एक पिकअप दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में गाड़ी चालक सोमदत्त पुत्र गजन सिंह निवासी गांव जोल तहसील घुमारवीं जिला बिलासपुर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। क्षतिग्रस्त वाहन में फंसे अतुल सांख्यान पुत्र दौलत राम निवासी गांव और डाकघर भटवाड़ा तहसील घुमारवीं जिला बिलासपुर को मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद गाड़ी को तोड़कर निकालने के बाद मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचाया।
विज्ञापन

पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत पुलिस थाना सदर चंबा में केस दर्ज कर लिया है। मृतक के परिजनों को घटना के बारे में सूचना दे दी गई है। परिजनों के पहुंचने के बाद शव उनके सुपुर्द कर दिया जाएगा। जानकारी के अनुसार एक पिकअप टमाटर लेकर चंबा की तरफ आ रही थी। गाड़ी जब मंगला से चंद किलोमीटर पीछे कोट नामक स्थान पर पहुंची तो गाड़ी से चालक ने नियंत्रण खो दिया और गाड़ी गाड़ी मुख्य सड़क से करीब सौ मीटर नीचे लुढ़क कर दूसरे लिंक रोड पर पहुंच गई। हादसे की आवाज सुनकर सुबह सैर के लिए निकले ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए। उसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को हादसे की सूचना दी। दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी से चालक का शव छिटक कर बाहर गिर गया था। जबकि, अतुल सांख्यान गाड़ी में ही फंसा हुआ था।
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने रॉड लेकर गाड़ी को तोड़ा और घायल को आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद गाड़ी से बाहर निकाल कर मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचाया गया। एसपी अरुल कुमार ने बताया कि हादसे में वाहन चालक की मौत हुई है। कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही आगामी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed