{"_id":"a4498eb48d497aeec987c82ed520e388","slug":"one-died-hindi-news-4","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढांक में गिरने से विद्युत कर्मी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढांक में गिरने से विद्युत कर्मी की मौत
ब्यूरो /अमर उजाला, चंबा
Updated Sat, 23 Jan 2016 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ड्यूटी पर जा रहे विद्युत कर्मी की ढांक से नीचे गिरने से मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्यारे लाल पुत्र स्व. अमरो राम निवासी गांव भरैणी डाकघर उटीप शुक्रवार दोपहर को घर से ड्यूटी जा रहा था। इस दौरान चो नाला के पास पांव फिसलने से ढांक से नीचे गिर गया। प्यारे लाल विद्यत बोर्ड की मरेडी सेक्शन में ड्यूटी देने जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही ढांक से नीचे गिरने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
शुक्रवार शाम तक ड्यूटी पर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने प्यारे लाल की तलाश शुरू कर दी। शाम से लेकर पूरी रात भर तलाश करने के बाद भी प्यारे लाल का कुछ भी पता नहीं चला। शनिवार सुबह प्यारे लाल के परिजनों ने दोबारा से उसकी तलाश शुरू कर दी। जब वह चो नाला के पास पहुंचे तो वहां पर ढांक से नीचे प्यारे लाल का शव पड़ा हुआ था। शव के मिलने के बाद परिजनों ने पुलिस को सूचित कर दिया।
विज्ञापन