{"_id":"0db826e8f0859049ccfa02cfb87acc11","slug":"one-died-hindi-news-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क निर्माण के दाौरान विस्फोट की चपेट में आने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क निर्माण के दाौरान विस्फोट की चपेट में आने से युवक की मौत
ब्यूरो /अमर उजाला, चंबा
Updated Fri, 22 Jan 2016 10:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुराह घाटी में चल रहे एक सड़क निर्माण कार्य के दौरान विस्फोट की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। युवक सड़क कार्य में मजदूरी कर रहा था। मृतक की पहचान धर्मपाल पुत्र सागर चंद उम्र 24 साल निवासी गांव कोडला पंचायत सेईकोठी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सड़क निर्माण का कार्य प्रीतमास से लियुंडा के लिए चल रहा था। शुक्रवार को लगभग सवा चार बजे निर्माण कार्य के दौरान सड़क बनाने के लिए पांच विस्फोटक लगाए गए थे। इसमें से चार में ब्लास्ट हो गया जबकि एक में ब्लास्ट नहीं हुआ।
विज्ञापन
कुछ समय बीतने के बाद जब धर्मपाल आगे बढ़ा तो धमाका हुआ जिसकी चपेट में वह आ गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर मौजूद सेईकोठी पंचायत के पूर्व प्रधान हरिचंद ने बताया कि यह हादसा बहुत ही दर्दनाक था। हादसे के तुरंत बाद पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गई जिन्होंने मौके पर मौजूद लोगों के बयान लेने के साथ साथ शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन
इस घटना के बाद पूरे चुराह हलके में शोक की लहर दौड़ गई है। हादसे के बाद घटना स्थल लोगों की भारी भीड़ एकत्रित हो गई जिसे काबू करने के लिए पुलिस को सख्ती अपनानी पड़ी। उधर, तीसा थाना प्रभारी बीआर शर्मा ने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की छानबीन की जा रही है। उन्होंने बताया कि सड़क कार्य के दौरान यह हादसा हुआ है। पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों व ठेकेदार के बयान दर्ज किए हैं। वहीं डीएसपी वीर बहादुर का कहना है कि सूचना मिलते ही पुलिस को मौके पर भेज दिया गया था। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन