{"_id":"5ed67f408ebc3e904e1ccc6f","slug":"one-died-due-to-fall-in-gorge-chamba-chamba-news-sml3345763183","type":"story","status":"publish","title_hn":"मवेशी चराने गए गए व्यक्ति की ढ़ांक से गिरने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मवेशी चराने गए गए व्यक्ति की ढ़ांक से गिरने से मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
धरवाला (चंबा)। मवेशियों को चराने गांव के पास लगती पहाड़ी में गए व्यक्ति का पांव फिसलकर खाई में गिरने से मौत हो गई। पति को न देखकर पत्नी ने काफी देर तक तलाश की।
इसके बाद उन्होंने परिजनों को इस बारे में जानकारी दी। इसके बाद परिजन और गांवों के अन्य लोग व्यक्ति की तलाश में पहुंचें। गहरी ढांक में गिरने से व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं, परिजन शव लेकर रात को घर पहुंचें।
जानकारी के अनुसार रोजमर्रा की तरह सोमवार शाम के समय भगतो पुत्र होशियारा उम्र 70 वर्ष निवासी मनहोता मवेशियों के साथ थे। इसी दौरान उनका पैर फिसला और वह गहरी ढांक में जा गिरा। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
हादसे के समय उनकी धर्मपत्नी साथ में ही थी। जब थोड़ी देर बाद उन्होंने आसपास देखा तो व्यक्ति नहीं दिखाई दिया। इसके बाद मौके से कुछ ही दूरी पर उनकी टोपी और डंडा गिरे पड़े मिले। महिला को आशंका हुई और घर लौट कर उन्होंने घरवालों को इसकी सूचना दी।
सभी परिजन तलाश में जुट गए, तो थोड़ी देर बाद भगतो राम को ढांक में गिरा पाया, मगर तब तक बहुत देर हो चुकी थी। पंचायत प्रधान अक्षय जरयाल ने बताया कि मृतक गरीब परिवार से संबंध रखता है। प्रशासन और सरकार से हर संभव सहायता दिलवाने की कोशिश करेंगे।
नायब तहसीलदार धरवाला हंसराज रावत ने बताया कि उन्हें इस बारे में जानकारी मिली थी। बहरहाल, संबंधित क्षेत्र के पटवारी को मौके पर भेजा गया है।