फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   one corona patient died and 96 new cases

जिले में कोरोना से एक की मौत, 96 नए पॉजिटिव

Sat, 05 Jun 2021 07:37 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jun 2021 07:37 PM IST
विज्ञापन
one corona patient died and 96 new cases
Coronavirus economic impact concept image - फोटो : Feydzhet Shabanov - stock.adobe.
चंबा। डलहौजी के रूलयानी गांव में 75 वर्षीय व्यक्ति ने कोरोना से दम तोड़ दिया। कोरोना से दम तोड़ने वालों का आंकड़ा अब 126 पहुंच गया है। वहीं, शनिवार को 96 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जिले में अब तक 10241 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 9225 ने कोरोना पर जीत दर्ज कर ली है। वहीं, इस समय 885 लोग कोविड केयर सेंटरों और होम आइसोलेशन में हैं।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. कपिल शर्मा ने बताया कि डलहौजी तहसील के तहत रूलयानी गांव के 75 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना से मौत हो गई। उसे शनिवार को डीसीएचसी डलहौजी में शुक्रवार शाम पांच बजे दाखिल करवाया गया। मरीज को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। रैट में करवाए गए टेस्ट में व्यक्ति संक्रमित पाया गया। शनिवार शाम पांच बजकर 15 मिनट पर मरीज ने दम तोड़ दिया। कहा कि शनिवार को रैट में जांच के लिए भेजे गए 864 सैंपलों में से 824 की रिपोर्ट निगेटिव और 40 सैंपल पॉजिटिव पाए गए।
विज्ञापन

आरटीपीसीआर लैब में शुक्रवार को जांच के लिए भेजे गए 591 सैंपलों में से 513 सैंपल निगेटिव, 22 रिजेक्ट और 56 सैंपल पॉजिटिव पाए गए। संक्रमित आने वाले लोग सुनारा, पांगी, डलहौजी, रजेरा, कुपाहरड़ा, पक्काटाला, बाट, रजेरा, भुजा, मैहला, बाथरी, भांदल, भरमौर, कुरेड़, बरौटी, सलूणी, कुनेड़ी, मउआ, राजनगर, भद्रम, होली, सकलोगा, बिहाली, सनवाल, नकरोड़, सालवां, रायपुर, बाथरी, भरोनी, धुलारा, गरोला, भरमौर,चंडलोग, मैहला, बिन्नू, साहो, रजिंडू, सलूूू, भिंग, सुकरेठी, सिद्घोठ, अंदवास, लाहरा, किहार, फुलरा, ब्रेही, सराहण, लाहरा, बकाणी से ताल्लुक रखते हैं। कहा कि शनिवार को 99 लोग स्वस्थ हुए तो वहीं, 96 लोग संक्रमित पाए गए वहीं, एक व्यक्ति की कोरोना से मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed