{"_id":"60c0c6c38ebc3e39694427dc","slug":"one-corona-patient-died-and-89-became-positive-chamba-news-sml3730320171","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से महिला की मौत, 89 नए मामले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से महिला की मौत, 89 नए मामले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। जिले में बुधवार को 65 वर्षीय कोरोना संक्रमित महिला ने दम तोड़ दिया। जबकि, कोरोना के 89 नए मामले भी सामने आए हैं। इसके अलावा 93 मरीजों ने कोरोना को मात देने में सफलता हासिल की है। कोरोना से मरने वाली महिला चूड़ी ब्लॉक के बिनूंता गांव की रहने वाली थी, जो चार जून को कोरोना संक्रमण की चपेट में आई।
एंटीजन रैपिड टेस्ट में उसकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। इसके बाद उसे उपचार के लिए कोविड अस्पताल में भर्ती किया गया। आठ जून यानी मंगलवार रात को उसने कोविड अस्पताल में दम तोड़ दिया। महिला को कोरोना संक्रमण के साथ निमोनिया और हृदय की भी बीमारी थी। इसके चलते उसकी मौत हो गई। हालांकि, महिला ने कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लगवा रखी थीं।
वहीं, कोरोना के 89 नए मामले जिले के विभिन्न इलाकों से संबंधित हैं। सैंपलों की जांच रिपोर्ट बुधवार शाम को मुख्य चिकित्सा अधिकारी के पास पहुंची। जो लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं, उन्हें होम आइसोलेट किया गया है। जिनके पास होम आइसोलेट होने की सुविधा नहीं है, उन्हें कोविड केयर सेंटरों में रखा जा रहा है। जबकि, गंभीर लक्षणों वाले मरीजों को कोविड अस्पताल में भर्ती किया जा रहा है।
विज्ञापन
जिले में कोविड के सक्रिय मामलों की संख्या 713 हो गई है। जबकि, 132 लोग अब तक कोरोना संक्रमण की वजह से काल का ग्रास बन चुके हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर कपिल शर्मा ने बताया कि जिले में कोरोना से एक महिला की मौत हुई है। जबकि, 89 नए सक्रिय मामले सामने आए हैं।