{"_id":"612fb00f8ebc3eb750291724","slug":"one-corona-patient-died-and-17-positive-chamba-news-sml3823744145","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से व्यक्ति की मौत, 17 नए मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से व्यक्ति की मौत, 17 नए मरीज
विज्ञापन
one corona patient died and 17 positive
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। जिले में बुधवार को 63 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना से मौत के साथ ही 17 नए मामले सामने आए हैं। कोरोना से मरने वाला व्यक्ति जिला मुख्यालय के साथ लगती सरोल पंचायत का रहने वाला था, जिसे 17 अगस्त को कोविड अस्पताल चंबा में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया था। मरीज कोरोना संक्रमण के साथ-साथ फेफड़े की गंभीर बीमारी से भी ग्रसित था, जिसकी वजह से उसकी तबीयत में सुधार नहीं हो पाया।
मंगलवार रात को उसे दिल का दौरा पड़ा और उसकी डीसीएच चंबा में मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने कोविड नियमों की पालना करते हुए शव परिजनों केे सुपुर्द कर दिया है। जिले में कोरोना से करने वालों का आंकड़ा एक बार फिर से बढ़कर 158 पहुंच गया है। वहीं, बुधवार को कोरोना के 17 नए मामले आने से सक्रिय मामलों की संख्या 143 हो गई है। जो लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं, वे सभी सुराड़ा, डलहौजी, बाथरी, करियां और बंजली क्षेत्र से संबंधित हैं। उन्हें स्वास्थ्य विभाग ने होमआइसोलेट कर दिया है।
इन संक्रमितों के संपर्क में आने वाले लोगों की पहचान करके स्वास्थ्य विभाग उनके भी सैंपल एकत्रित करेगा। इसके अलावा 27 लोगों ने कोरोना को मात भी दी है। यह जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर कपिल शर्मा ने दी है।