{"_id":"5fb513058ebc3e9b7e32c45d","slug":"one-arrested-with-charas-in-dalhouise-chamba-news-sml351747626","type":"story","status":"publish","title_hn":"डलहौजी में 124 ग्राम चरस के साथ धरा आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डलहौजी में 124 ग्राम चरस के साथ धरा आरोपी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डलहौजी (चंबा)। डलहौजी के बैलून कैंट में पुलिस ने एक युवक को 124 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। मंगलवार शाम को डलहौजी थाना की टीम ने बैलून कैंट के पास नाका लगाया था। इस दौरान वहां से गुजरने वाले हर वाहन की पुलिस जांच कर रही थी।
इसी दौरान वहां से मोहम्मद याकूब निवासी गांव गुवाड़ी डाकघर झज्जाकोठी सामने से आ रहा था। वह पुलिस को देख वहां से भागने का प्रयास करने लगा। इससे पुलिस को उसके ऊपर शक हो गया। इस आधार पर पुलिस ने भागते हुए युवक को पकड़ा और उसकी तलाशी ली।
इस दौरान युवक से पुलिस को 124 ग्राम चरस बरामद की। पुलिस ने चरस को जब्त करने के साथ ही आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मादक द्रव्य अधिनियम की धारा 20 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक अरुल कुमार ने बताया कि पुलिस ने युवक को चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले की कार्रवाई को अंजाम दे रही है। जल्द ही चरस के बड़े सौदागरों को पकड़कर हवालात के पीछे डाला जाएगा।