{"_id":"5f5903c58ebc3e54b923473e","slug":"one-arrested-in-chamba-vehicle-miror-broken-case-chamba-news-sml344569875","type":"story","status":"publish","title_hn":"करियां पंचायत में गाडियों के शीशे तोड़ने वाला आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करियां पंचायत में गाडियों के शीशे तोड़ने वाला आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। जिला मुख्यालय के साथ लगती करियां पंचायत में गाड़ियों के शीशे तोड़ने और स्टीरियो की चोरी के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गाड़ी से चोरी किया गया स्टीरियो भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। आरोपी को कोर्ट में पेश करने की प्रक्रिया को पुलिस अंजाम दे रही है।
पुलिस कोर्ट में आरोपी को पुलिस रिमांड पर लेने की मांग करेगी, जिससे मामले को लेकर आरोपी से गहनता से पूछताछ की जा सके। बता दें कि करियां में विगत दिनों गाड़ियों के शीशे तोड़े गए थे जबकि एक गाड़ी से स्टीरियो भी चोरी किया गया। इसकी शिकायत वाहन मालिकों ने चंबा थाने में दर्ज करवाई थी।
थाना प्रभारी ने शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले की जांच पड़ताल शुरू की। इसके बाद इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। सदर थाना प्रभारी शकीनी कपूर ने मामले की पुष्टि की है।