{"_id":"6af49a7a8bd55259680b4c8c","slug":"once-the-deadline-passed-the-road-was-turned-into-a-dumping-ground-for-substandard-materials-chamba-news-c-88-1-ssml1006-202648-2026-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: मियाद गुजरी तो सड़क को बना दिया खराब माल का ठिकाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: मियाद गुजरी तो सड़क को बना दिया खराब माल का ठिकाना
Wed, 11 Nov 2026 10:10 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Wed, 11 Nov 2026 10:10 PM IST
विज्ञापन
करियां-भडियां कोठी मार्ग पर मिले महीनों पुराने एक्सपायरी बिस्किटों के दर्जनों पैकेट, मवेशियों के साथ बच्चों की सेहत पर भी खतरा
रात के अंधेरे में स्टॉक फेंकने का आरोप, पिछले महीने इसी जगह मिली थीं एक्सपायरी कोल्ड ड्रिंक की सैकड़ों बोतलें
प्रवीण कुमार
चंबा। दुकान में बिकने से बचा खराब स्टॉक कंपनी को लौटाने या नियमानुसार नष्ट करवाने के बजाय सड़क के किनारे फेंक दिया गया। करियां-भडियां कोठी मार्ग पर बिखरे बिस्किट के दर्जनों पैकेट इस लापरवाही की गवाही दे रहे हैं। पैकेटों पर दर्ज तिथियों के अनुसार कुछ बिस्किट मई तो कुछ जुलाई में ही एक्सपायर हो चुके हैं।
अब यही खाद्य सामग्री खुले में पड़ी है और मवेशी इसे खा रहे हैं। रंगीन पैकिंग देखकर छोटे बच्चों के भी इन्हें उठाने और खाने का खतरा बना हुआ है।
बुधवार को संवाद न्यूज एजेंसी की टीम ने मौके का दौरा किया तो सड़क के किनारे बड़ी संख्या में बिस्किट के पैकेट बिखरे मिले। पैकेटों की एक्सपायरी तिथि जांचने पर पता चला कि उनकी बिक्री की अवधि महीनों पहले समाप्त हो चुकी है। स्थानीय लोगों के मुताबिक इन्हें रात के अंधेरे में यहां फेंका गया। हैरानी यह है कि पिछले महीने भी इसी स्थान पर एक्सपायर कोल्ड ड्रिंक की सैकड़ों बोतलें मिली थीं। लगातार खराब खाद्य उत्पाद मिलने से सवाल उठ रहा है कि आखिर इन्हें खुले में कौन फेंक रहा है और इस पर रोक क्यों नहीं लग पा रही है। उधर, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सहायक अभियंता राहुल शर्मा ने बताया कि बोर्ड की टीम जल्द मौके का निरीक्षण करेगी। बिस्किट फेंकने वाले दुकानदार की पहचान कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
--
बच्चों के लिए भी बन सकते हैं खतरा
खुले में पड़े बिस्किटों को देखकर बच्चे अनजाने में इन्हें खाने के लिए उठा सकते हैं। मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग के एचओडी डॉ. पंकज गुप्ता ने बताया कि एक्सपायर बिस्किट खाने से बच्चों को एलर्जी, संक्रमण, फूड पॉइजनिंग, पेट दर्द, ऐंठन, उल्टी, मतली और दस्त जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
विज्ञापन
--
एक्सपायर बिस्किट या अन्य उत्पाद खुले में फेंकने वाले दुकानदार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। - अबु, वार्ड सदस्य
--
लोगों की सेहत, पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाले व्यक्ति की पहचान कर प्रशासन को सख्ती दिखानी चाहिए। - रिंकू कुमार
--
इस मार्ग से रोजाना दो पंचायतों के लोग गुजरते हैं। ऐसे रास्ते पर एक्सपायर बिस्किट फेंकना गंभीर लापरवाही है। - समर ठाकुर