फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Old pension should soon be implemented for electricity board employees

Chamba News: बिजली बोर्ड कर्मियों के लिए जल्द पुरानी लागू हो पुरानी पेंशन

Sun, 01 Oct 2023 10:51 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 01 Oct 2023 10:51 PM IST
विज्ञापन
Old pension should soon be implemented for electricity board employees
चंबा। राज्य बिजली बोर्ड लिमिटेड पेंशन वेलफेयर संघ ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से मांग की है कि बोर्ड के कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना जल्द लागू की जाए।
विज्ञापन

इस मामले को लेकर संघ के पदाधिकारियों का प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष मुकेश बेदी की अगुवाई में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से चंबा में मिला। उन्होंने विभिन्न मांगों के बारे में मुख्यमंत्री को अवगत करवाया। साथ ही जल्द समाधान करने का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि वर्तमान में चुराह घाटी में बिजली बोर्ड लिमिटेड को आवंटित की गई जल विद्युत परियोजनाओं के कार्यालय बंद होने की अटकलें लगाई जा रही हैं, जबकि सरकार पहले ही इन परियोजनाओं का निर्माण बिजली बोर्ड की ओर से करवाए जाने का निर्णय ले चुकी है। कार्यालयों को बंद करने के बजाय नए कार्यालय परियोजना सर्किल, मुख्य अभियंता कार्यालय और प्रत्येक योजना के लिए डिवीजन खोलने की जरूरत है। इसमें सेवानिवृत योग्य अधिकारियों की सेवाएं ली जा सकती हैं। उन्होंने मांग की है कि कार्यालय बंद करने की अटकलों पर विराम लगाया जाए। साथ ही इन परियोजनाओं से संबंधित कार्यालयों को जल्द खोला जाए और परियोजनाओं का शिलान्यास किया जाए।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed