{"_id":"cd311f33bbdd8721039acf17defb4a53","slug":"old-lady-died-at-chamba-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिंयूर में सत्तर वर्षीय वृद्धा की ढांक से गिर कर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिंयूर में सत्तर वर्षीय वृद्धा की ढांक से गिर कर मौत
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंबा
Updated Tue, 03 Nov 2015 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कबायली क्षेत्र भरमौर में एक सत्तर वर्षीय महिला अपने घर के साथ लगती गहरी ढांक में गिरकर काल का ग्रास बन गई। हादसा सोमवार की रात हुआ है लेकिन इसका खुलासा तब हुआ जब मंगलवार की सुबह वृद्घा की बहु सात बजे के समय उसके कमरे में चाय लेकर गई लेकिन वृद्घा वहां पर मौजूद नहीं थी।
विज्ञापन
जिस समय यह हादसा हुआ उस समय वृद्घा के अलावा घर में पांच बच्चों सहित उसकी एक बहु भी थी लेकिन इस बारे किसी को कुछ पता नहीं चल पाया। इसी दौरान घर के पीछे लगती गहरी खाई में जाकर देखा तो वृद्घा वहां पर बेसुध अवस्था में गिरी हुई थी।
विज्ञापन
घटना स्थल पर जाकर देखने पर पता चला कि गिरने से वृद्घा धोनी देवी पत्नी स्वर्गीय सरनू राम गांव धुंआ पंचायत सियूंर की मौत हो चुकी थी। उधर, इसकी सूचना पुलिस को मिलते ही वह तुरंत घटना स्थल पर पहुंच गई, जहां मौके से वृद्घा का शव पोस्टमार्टम के लिए भरमौर अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन
इस मामले की जांच कर रहे भरमौर पुलिस थाना के एएसआई जोगेंद्र सिंह ने बताया कि मृतका की बहु ने अपने बयान में कहा कि वृद्घा अक्सर घर के पीछे शौच के लिए जाया करती थी। हो सकता है इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ा हो जिससे वह गहरी खाई में जा गिरी। उधर पुलिस ने धारा 174 के मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाके अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया।