{"_id":"66f82fbfd6954a64960fda62","slug":"officials-should-complete-sewerage-construction-work-soon-mla-chamba-news-c-88-1-cmb1003-134078-2024-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीवरेज का निर्माण कार्य जल्द पूरा करें अधिकारी : विधायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीवरेज का निर्माण कार्य जल्द पूरा करें अधिकारी : विधायक
Sat, 28 Sep 2024 10:03 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sat, 28 Sep 2024 10:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांगी (चंबा)। भरमौर के विधायक एवं परियोजना सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष डॉ. जनक राज ने सभी विभागों को निर्देश दिए हैं कि क्षेत्र की पंचायतों में अधिक से अधिक जागरूकता शिविर लगाए जाएं, जिससे लोगों तक सरकार की योजनाएं पहुंच सकें।
उन्होंने यह आदेश विकासात्मक कार्याें की समीक्षा बैठक के दौरान दिए। शनिवार को पुस्तकालय भवन किलाड़ में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। उन्होंने पांगी में वित्तीय वर्ष 2024-25 में कुल बजट 45 करोड़ का अवलोकन किया और चल रहे विकासात्मक कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने जल शक्ति विभाग को किलाड़ क्षेत्र में चल रहे सीवरेज निर्माण कार्य को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से निष्पक्ष सत्य निष्ठा से कार्य कर विकास में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने घाटी में एचआरटीसी बसों के अभाव की समस्या को सरकार के समक्ष रखने का आश्वासन भी दिया। इस दौरान एसडीएम रमन घरसंगी, तहसीलदार शांता कुमार, खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुभाष ठाकुर सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
--