फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Officers should work with excellent coordination for fair elections.

Chamba News: निष्पक्ष चुनाव के लिए बेहतरीन समन्वय के साथ काम करें अफसर

Thu, 16 May 2024 10:24 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 16 May 2024 10:24 PM IST
विज्ञापन
Officers should work with excellent coordination for fair elections.
चंबा। कांगड़ा संसदीय क्षेत्र के सामान्य पर्यवेक्षक राहुल तिवारी (आईएएस) ने जिला मुख्यालय चंबा में निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित नोडल अधिकारियों के साथ बैठक की।
विज्ञापन

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि त्रुटि रहित, निष्पक्ष और भयमुक्त चुनाव करवाने के लिए बेहतरीन समन्वय के साथ कार्य करें। उन्होंने मीडिया प्रमाणन एवं मीडिया निगरानी समिति, एमसीसी शिकायत केंद्र से संबंधित अधिकारियों को भी दिशा-निर्देश दिए। सामान्य पर्यवेक्षक की उपस्थिति में कांगड़ा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से संबंधित जिला चंबा के मतदान अधिकारियों और सूक्ष्म पर्यवेक्षकों की रेंडमाइजेशन प्रक्रिया भी की गई। जिला कांगड़ा से संबंधित मतदान अधिकारियों और सूक्ष्म पर्यवेक्षकों की रेंडमाइजेशन प्रक्रिया को सामान्य पर्यवेक्षक ने वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से देखा। इससे पूर्व राहुल तिवारी ने चंबा के राजकीय बहुतकनीकी संस्थान (सरोल) में बनाए गए मतगणना केंद्र का दौरा किया और सुरक्षा व कानून व्यवस्था से संबंधित विभिन्न पहलुओं को लेकर दिशा-निर्देश दिए। उपायुक्त ने बताया कि जिला चंबा में लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनाव 2022 में 68.79 प्रतिशत और 73.90 प्रतिशत मतदान रहा है। जिले में 631 मतदान केंद्र हैं। इनमें 374 मतदान केंद्र सड़क से जुड़े हैं। 121 मतदान केंद्र सड़क से 1 किलोमीटर, 59 मतदान केंद्र सड़क से 2 किलोमीटर, 40 मतदान केंद्र सड़क से 3 किलोमीटर की दूर पर हैं। 37 मतदान केंद्र सड़क से 3 किलोमीटर से अधिक के पैदल रास्ते दूरी पर हैं। जिले के 611 मतदान केंद्र सामान्य और 20 मतदान केंद्र क्रिटिकल श्रेणी के हैं।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed