{"_id":"68ed3477a31616310900f0a6","slug":"officers-and-employees-on-strike-revenue-related-work-stalled-chamba-news-c-88-1-ssml1004-163700-2025-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: अधिकारी-कर्मचारी हड़ताल पर, राजस्व संबंधी कामकाज ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: अधिकारी-कर्मचारी हड़ताल पर, राजस्व संबंधी कामकाज ठप
Mon, 13 Oct 2025 10:48 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Mon, 13 Oct 2025 10:48 PM IST
विज्ञापन
चंबा। अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा के दौरान तहसीलदार के साथ हुए दुर्व्यवहार के मामले का असर चंबा जिले में भी देखने को मिला। जल्द कार्रवाई की मांग को लेकर सोमवार को जिले के समस्त राजस्व कार्यालयों में अधिकारी और कर्मचारी पेनडाउन हड़ताल पर रहे। इससे राजस्व संंबंधी कामकाज ठप रहा।
इस दौरान सरकारी कार्यालयों में सन्नाटा पसरा रहा और जरूरी कामों के लिए पहुंचे सैकड़ों लोग मायूस होकर घर लौटने को मजबूर हो गए। हड़ताल की वजह से पंजीकरण, आय-जाति-निवास प्रमाण पत्र, जमीन संबंधी रिकॉर्ड से लेकर अन्य सभी राजस्व कार्य पूरी तरह ठप रहे। सिर्फ ऑफलाइन ही नहीं बल्कि ऑनलाइन सेवाएं भी बाधित रहीं। आम जनता को दिनभर परेशानी का सामना करना पड़ा।
जिला राजस्व अधिकारी विक्रमजीत सिंह ने बताया कि हिमाचल प्रदेश राजस्व एसोसिएशन के आह्नान पर अधिकारी-कर्मचारी वर्ग पेनडाउन हड़ताल पर हैं। यह हड़ताल मंगलवार तक जारी रहेगी।