फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Office giving employment to others without officers

Chamba News: दूसरों को रोजगार देने वाला दफ्तर खुद बिना अफसर

Fri, 25 Aug 2023 11:37 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 25 Aug 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
Office giving employment to others without officers
चंबा। जिले के चार रोजगार उप कार्यालयों में प्रभारियों के पद खाली पड़े हुए हैं। स्थिति यह है कि एक प्रभारी को दो-दो अतिरिक्त कार्यालयों का कार्यभार सौंपा गया है जबकि, प्रभारी की अनुपस्थिति में केवल डाटा एंट्री ऑपरेटर और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के हवाले कार्यालय रहता है। ऐसे में कार्यालय पहुंचने वाले बेरोजगार युवाओं को सरकार की विभिन्न योजनाओं की पूरी जानकारी नहीं मिल पा रही है। सरकार को भी इस मामले के बारे में पूरी जानकारी है लेकिन अभी तक इन पदों पर प्रभारियों की तैनाती नहीं की गई है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक चुवाड़ी रोजगार उप कार्यालय में तैनात प्रभारी को रोजगार उप कार्यालय तीसा, और डलहौजी का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। पांगी और सुंडला में भी प्रभारी का पद खाली है जबकि भरमौर में पद भरा हुआ है। गौरतलब है कि निजी सेक्टर में रोजगार के साधन उपलब्ध करवाने में रोजगार कार्यालयों की अहम भूमिका रहती है लेकिन इनमें प्रभारियों की तैनाती न होने के कारण काफी परेशानी हो रही है। इसके अलावा सरकार की ओर से विभिन्न योजनाएं भी कार्यान्वित की गई है लेकिन स्टाफ के अभाव में ये योजनाएं बेरोजगारों तक नहीं पहुंच पा रही हैं। दूसरों को रोजगार देने वाला विभाग खुद जुगाड़ के सहारे चल रहा है।
विज्ञापन

जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान का कहना है कि जिले के रोजगार उपकार्यालयों में प्रभारियों के पद खाली हैं। उन्होंने कहा कि इसके बारे में उच्चाधिकारियों को अवगत करवा दिया गया है। उम्मीद है कि सरकार जल्द इन रिक्त पदों पर प्रभारियों की तैनाती करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed