फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   obey corona protocol in buses

बसों में कोविड प्रोटोकॉल की अनुपालना जरूरी : ओंकार

Wed, 21 Jul 2021 10:18 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jul 2021 10:18 PM IST
विज्ञापन
obey corona protocol in buses
चंबा। कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ओंकार सिंह ने जिले के निजी बस ऑपरेटरों और एचआरटीसी प्रबंधन से कोविड प्रोटोकॉल की अनुपालना सुनिश्चित करने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि प्रदेश सरकार की ओर से जारी गाइडलाइन के मुताबिक बसों में 50 प्रतिशत सवारियां ही सफर कर सकती हैं। तीन सीटों वाली पंक्ति में दो यात्री जबकि दो सीटों वाली पंक्ति में केवल एक यात्री ही सफर कर सकता है।
विज्ञापन

कहा कि कोरोना महामारी का खतरा अभी टला नहीं है। संक्रमण के मामलों में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है। यदि बसों में कोविड से बचाव के लिए नियमों का पालन नहीं किया गया तो उल्लंघनकर्ताओं के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। कहा कि बस ऑपरेटर और स्टाफ स्वयं भी मास्क जरूर पहनें और बसों में यात्रा करने वालों को भी मास्क पहनने के लिए प्रोत्साहित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed