{"_id":"6a4fd7bea8d7d468af06752a","slug":"nsui-interacted-with-students-at-the-college-chamba-news-c-88-1-ssml1007-189387-2026-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: एनएसयूआई ने कॉलेज में विद्यार्थियों से किया संवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: एनएसयूआई ने कॉलेज में विद्यार्थियों से किया संवाद
Thu, 09 Jul 2026 10:47 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Thu, 09 Jul 2026 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। एनएसयूआई ने छात्रों की गूंज अभियान के तहत कॉलेज में विद्यार्थियों से संवाद किया। अभियान का नेतृत्व इकाई अध्यक्ष आर्यन भारद्वाज ने किया।
छात्रों की शैक्षणिक, प्रशासनिक और मूलभूत सुविधाओं से जुड़ीं समस्याओं को सुना गया। भारद्वाज ने कहा कि छात्रों की गूंज केवल एक अभियान नहीं, बल्कि छात्रों के अधिकारों, बेहतर शिक्षा व्यवस्था और उनके उज्ज्वल भविष्य की लड़ाई है। उन्होंने कहा कि एनएसयूआई हमेशा छात्र हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देती रही है और आगे भी प्रत्येक विद्यार्थी की आवाज बनकर कार्य करती रहेगी। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि वे बिना किसी संकोच के अपनी समस्याएं संगठन तक पहुंचाएं। एनएसयूआई के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भी छात्रों से संवाद किया। इस दौरान विशाल, प्रेम, आकाश, रोशन, इमरान, शुभम और आदित्य सहित अन्य कार्यकर्ता और विद्यार्थी मौजूद रहे। संवाद
--