फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   NP Dalhousie did not pay the bill, electricity board is preparing to cut off the electricity of street lights

Chamba News: नप डलहौजी ने नहीं भरा बिल, स्ट्रीट लाइटों की बिजली काटने की तैयारी में बिजली बोर्ड

Thu, 18 Jan 2024 11:07 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 18 Jan 2024 11:07 PM IST
विज्ञापन
NP Dalhousie did not pay the bill, electricity board is preparing to cut off the electricity of street lights
डलहौजी (चंबा)। पर्यटन नगरी डलहौजी में अंधेरा पसर सकता है। नगर परिषद के दायरे में स्ट्रीट लाइटों का बिल लंबे समय से अदा न करने पर विद्युत बोर्ड प्रबंधन ने सख्ती करनी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बोर्ड प्रबंधन ने कई बार नगर परिषद को नोटिस जारी कर बिजली बिलों की अदायगी करने को लेकर आगाह किया गया है। बावजूद इसके बकाया बिलों की अदायगी नहीं हो पाई है। अब बोर्ड प्रबंधन ने नोटिस जारी कर नगर परिषद को चेताया है कि 22 जनवरी तक बिजली बिलों की अदायगी नहीं की गई तो स्ट्रीट लाइटों के कनेक्शन अस्थायी तौर पर काट दिए जाएंगे।
विज्ञापन

नगर परिषद डलहौजी के दायरे में आने वाली स्ट्रीट लाइटों की एवज में बिजली बोर्ड प्रबंधन को लंबे समय से बिलों की अदायगी नहीं हो पाई है। बिलों की बकाया राशि 4 करोड़ 95 लाख 39 हजार और 40 रुपये हो गई है। इससे सीधे तौर पर बिजली बोर्ड प्रबंधन को चूना लग रहा है। नप डलहौजी को कई बार नोटिस भेजने के बाद भी बिल जमा न होने पर अब प्रबंधन ने 22 जनवरी तक बिजली बिल जमा न होने पर स्ट्रीट लाइटों के कनेक्शन काटने के निर्देश जारी कर दिए हैं। विद्युत बोर्ड मंडल डलहौजी के अधिशासी अभियंता पंकज राठौर ने बताया कि दी गई मियाद तक बिजली बिल जमा न होने पर स्ट्रीट लाइटों के कनेक्शन अस्थायी तौर पर काट दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed