फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Now you will not have to run long distance for ration

Chamba News: राशन के लिए अब नहीं लगानी होगी लंबी दौड़

Tue, 09 Jan 2024 10:48 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jan 2024 10:48 PM IST
विज्ञापन
Now you will not have to run long distance for ration
चंबा। जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों के राशन कार्ड उपभोक्ताओं को राशन के लिए अब दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग चंबा की ओर से पांच नई उचित मूल्यों की दुकानें खोलने को लेकर प्रयास शुरू कर दिए हैं। इनमें से जहां दो उचित मूल्यों की दुकानों को लेकर विभाग की ओर से आवेदन मांगे गए हैं वहीं तीन दुकानें खोलने के लिए जनसंख्या के आधार पर मामला सरकार को भेजा जा रहा है। उचित मूल्यों की दुकानें खुलने से ग्रामीणों को काफी हद तक राहत मिलेगी। उन्हें राशन लाने के लिए ज्यादा दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी। जानकारी के मुताबिक ग्राम पंचायत मंजीर के समोगा और ग्राम पंचायत फागड़ी के सिरेना में नई उचित मूल्य की दुकानों के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित करने का निर्णय लिया गया है। इसके अलावा ग्राम पंचायत गैहरा के भटवाड़ा, ग्राम पंचायत रायपुर के मराड़ और ग्राम पंचायत पियुहरा के पियुहरा में नई उचित मूल्य की दुकान जनहित में खोलने के लिए जनसंख्या मापदंडों में छूट हेतु मामला सरकार को प्रेषित करने का निर्णय लिया गया है। गौरतलब है कि जिला चंबा में साढ़े पांच सौ से अधिक राशन डिपो हैं। नए डिपो खुलने से यह संख्या बढ़ जाएगी। सरकार की ओर से राशन डिपुओं के माध्यम से राशन कार्ड उपभोक्ताओं को राशन वितरित किया जाता है। कार्यवाहक जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक पुरुषोत्तम सिंह ने बताया कि जिले की विभिन्न पंचायतों में उचित मूल्यों की दुकानें खोली जा रही हैं। इसके लिए विभाग ने प्रयास शुरू कर दिए हैं। इससे राशन कार्ड उपभोक्ताओं को सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed