{"_id":"64076e9e3d1d7bca73023796","slug":"now-there-will-be-no-problem-of-voltage-in-rural-areas-chamba-news-c-19-1-82206-2023-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: ग्रामीण क्षेत्रों में अब नहीं रहेगी वोल्टेज की समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: ग्रामीण क्षेत्रों में अब नहीं रहेगी वोल्टेज की समस्या
Tue, 07 Mar 2023 10:34 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Tue, 07 Mar 2023 10:34 PM IST
विज्ञापन
चंबा। विधानसभा क्षेत्र चंबा के तहत आते ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की कम वोल्टेज की समस्या से अब लोगों को दो-चार नहीं होना पड़ेगा। ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत लाइनों के सुधारीकरण के लिए बोर्ड प्रबंधन की ओर से विशेष कार्ययोजना तैयार की गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में कम वोल्टेज की समस्याओं का समाधान करते हुए विद्युत बोर्ड ने पांच नए ट्रांसफार्मर स्थापित किए हैं। साहो सेक्शन के तहत गांव पलौगा और बैहीग्रां में 25 केवीए, मरेड़ी सेक्शन के तहत गांव ककियां में 63 केवीए, चनेड़ सेक्शन के तहत कोहलड़ी, कोहलडी-।, कोहलडी-।। और लोधरी के लिए 63 केवीए क्षमता के ट्रांसफार्मर स्थापित किए हैं। इसके अलावा कम वोल्टेज की समस्या वाले सेक्शन चनेड़ के तहत गांव चनेड़ और मिल्ला में ट्रांसफार्मर की क्षमता को बढ़ाकर 25 केवीए से 63 केवीए और सेक्शन मरेड़ी के तहत गांव चमीणू में ट्रांसफार्मर की क्षमता को 63 केवीए से बढ़ाकर 100 केवीए किया गया है। विद्युत बोर्ड के अधिशासी अभियंता परवेश ठाकुर ने बताया कि सदर विधायक के निर्देशानुसार ग्रामीण क्षेत्रों में पांच नए ट्रांसफार्मर स्थापित किए गए हैं।
सदर विधायक नीरज नैयर ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में अक्सर बिजली की कम वोल्टेज की समस्या के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसी समस्या के समाधान के लिए बोर्ड प्रबंधन को निर्देश जारी करके पांच विद्युत ट्रांसफार्मर स्थापित करवाए गए हैं।
विज्ञापन
सदर विधायक नीरज नैयर ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में अक्सर बिजली की कम वोल्टेज की समस्या के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसी समस्या के समाधान के लिए बोर्ड प्रबंधन को निर्देश जारी करके पांच विद्युत ट्रांसफार्मर स्थापित करवाए गए हैं।
विज्ञापन