{"_id":"6481ffd637e7343f6a03a556","slug":"now-the-wheels-will-not-stop-on-the-saluni-langera-bhaderwah-road-chamba-news-c-88-1-ssml1004-599-2023-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: सलूणी-लंगेरा-भद्रवाह मार्ग पर अब नहीं थमेंगे पहिये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: सलूणी-लंगेरा-भद्रवाह मार्ग पर अब नहीं थमेंगे पहिये
Thu, 08 Jun 2023 09:50 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Thu, 08 Jun 2023 09:50 PM IST
विज्ञापन
सलूणी (चंबा)। सलूणी-लंगेरा-भद्रवाह मार्ग पर भूस्खलनग्रस्त जगह पर रिटेनिंग वॉल का निर्माण किया जाएगा। अमर उजाला दैनिक समाचार पत्र में छह जून को खबर प्रकाशित होने के बाद न केवल लोक निर्माण विभाग एवं खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने समस्या को अपने फेसबुक पेज पर डाला बल्कि उन्होंने लोक निर्माण विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को सलूणी-लंगेरा-भद्रवाह मार्ग को यातायात के लिए बहाल करने और भूस्खलनग्रस्त जगह पर रिटेनिंग वॉल लगाने संबंधी सख्त निर्देश जारी किए हैं।
फेसबुक पेज पर चालकों और ग्रामीणों की समस्या को साझा करते हुए लिखा है कि हम जनता के हर सुझाव का संज्ञान लेते हैं। बहरहाल, अब आगामी समय में सलूूणी-लंगेरा-भद्रवाह मार्ग पर वाहनों के पहिये नहीं थमेंगे। गौरतलब है कि जनजातीय क्षेत्र पांगी से वाया सलूणी-लंगेरा-भद्रवाह मुख्य मार्ग होकर आने वाले टैक्सी चालक पांचवें दिन अपने स्तर पर मार्ग को बहाल कर सलूणी पहुंचे थे। विभाग की लचर सेवाओं से गुस्साए टैक्सी चालकों ने बाकायदा इसकी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर भी वायरल करते हुए अमर उजाला से संपर्क साधा। इसके तहत प्रमुखता के आधार पर खबर को प्रकाशित किया गया। ऐसे में अब लोक निर्माण विभाग के मंत्री के पास पहुंची खबर पर उन्होंने त्वरित कार्रवाई करते हुए विभागीय उच्च अधिकारियों को मार्ग को यातायात के लिए बहाल करने के अलावा भूस्खलनग्रस्त जगह पर रिटेनिंग वॉल लगाने के निर्देश जारी किए हैं। स्थानीय लोगों अमर चंद, अशोक कुमार, नरेश कुमार, विजय कुमार, राकेश कुमार आदि ने बताया कि युवा मंत्री का यह प्रयास काबिले तारीफ है।अब इन आदेशों पर अमल होने का इंतजार है।