फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Now registration can be done in employment offices sitting at home

अब घर बैठे रोजगार कार्यालयों में करवा सकेंगे पंजीकरण

Wed, 21 Sep 2022 11:21 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Sep 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Now registration can be done in employment offices sitting at home
चंबा। जिले के बेरोजगार युवाओं को अब पंजीकरण करवाने के लिए रोजगार कार्यालय या उप कार्यालय जाने की जरूरत नहीं है। पांगी कार्यालय को छोड़कर जिले के सभी रोजगार कार्यालयों में अब ऑनलाइन पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध रहेगी। इसके बारे में जिला रोजगार कार्यालय चंबा की ओर से उचित दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

ईईएमआईएस पोर्टल के माध्यम से बेरोजगार युवा अपना पंजीकरण और प्रमाण पत्र का नवीनीकरण करवा सकते हैं। इससे जहां बेरोजगार युवाओं को कागजी झंझट से छुटकारा मिलेगा तो वहीं उनके समय की भी बचत होगी। विभाग की ओर से यह सुविधा शुरू करने का मकसद युवाओं को राहत देना है। जानकारी के मुताबिक जिले में प्रमुुख रोजगार कार्यालय चंबा, रोजगार उप कार्यालय सुंडला, भरमौर और चुवाड़ी हैं जहां वर्तमान समय में ऑफलाइन पंजीकरण और नवीनीकरण किया जाता है। विभाग की ओर से अब ऑनलाइन ईईएमआईएस पोर्टल शुरू किया गया है।
विज्ञापन

इसके तहत बेरोजगार युवा अब ऑनलाइन अपना पंजीकरण और नवीनीकरण कर सकते हैं। यह तमाम प्रक्रिया ऑनलाइन की जाएगी। इससे जहां बेरोजगार युवाओं के समय की बचत होगी वहीं कागजी प्रक्रियाओं से भी छुटकारा मिलेगा। जिला रोजगार अधिकारी चंबा अरविंद सिंह चौहान ने खबर की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पांगी रोजगार उप कार्यालय को छोड़कर शेष सभी रोजगार कार्यालयों में अब बेरोजगार ऑनलाइन पंजीकरण ईईएमआईएस पोर्टल के जरिये अपना पंजीकरण और नवीनीकरण करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed